ओडिशा में निर्माणाधीन पुल गिरने से एक की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

निर्माणाधीन फ्लाईओवरभुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के एक हिस्से के गिर जाने से रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 15 से अधिक लोग घायल हो गए। कई लोगों के अभी भी बोमिखाल इलाके के फ्लाईओवर के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जहां 40 कामगार निर्माण कार्य में लगे थे।

एक अधिकारी ने कहा कि मनचेश्वर इलाके के निवासी सत्यब्रत पटनायक की मौत हो गई। वह अपनी नाबालिग बेटी को डांस क्लास से लेकर घर वापस लौट रहे थे। लड़की भी घायल हो गई है।

कैपिटल अस्पताल के निदेशक चितरंजन दास ने कहा, ” एक व्यक्ति को मृत लाया गया था। एक छोटी लड़की को गंभीर चोटें आईं जिसे ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भेजा गया है। हमारे पास दस घायलों को लाया गया जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य लोगों की हड्डियां टूटी हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।”

भुवनेश्वर नगर निगम के महापौर अनंत नारायण जेना ने कहा कि ओडिशा आपदा त्वरित कार्य बल व अग्निशमन कर्मी राहत कार्य में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी मृतकों की सही संख्या का पता लगाया जाना है।

सावधान! अगर आधार से लिंक किया अपना बैंक अकाउंट तो आ सकती है बड़ी मुसीबत

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मलबे में कुछ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं।

पुलिस आयुक्त वाई. बी. खुरानिया ने कहा कि ठेकेदार को उसकी आपराधिक लापरवाही के लिए जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

निर्माण सचिव नलिनीकांत प्रधान ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अभी-अभी : सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नया फरमान, मोदी सरकार समेत आम जनता के उड़े होश

घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक संतप्त परिवार को पांच लाख रुपये व घायलों को मुफ्त इलाज दिए जाने की घोषणा की।

मानव अधिकार कार्यकर्ता सुभाष महापात्रा ने निष्पक्ष जांच व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है।

LIVE TV