मुंह के रोगों का रामबाण इलाज है ये… आजमाने पर मिलेगा चमत्कारी फायदा

मुंह के रोगोंपुदीना आज कई तरह की दवाइयों में शामिल किया जाता है। पुदीना सेवन के कई फायदे हैं जोकि बीमारियों को दूर करने में सहायक है। पुदीना में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, रिबोफलेविन, थायमिन, कैल्शियम, आयरन, मेन्थाल, कैलारी, टैनिन विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन, मिनरलस मौजूद हैं। इसलिए घर में गमले में एक पुदीना पौधा जरूर लगायें या फिर पुदीना के सूखें पत्तों का पाउडर हमेशा किचन में रखें। पुदीना के पत्तों का पाउडर सप्ताह में 1-2 अवश्य सेवन करना चाहिए। पुदीना सैकड़ों बीमारियों, सक्रामण को रोकने में सक्षम है।

आइए जानते हैं सेहत संबंधी इसके फायदों के बारे में…

  1. मुंह की बदबू:- मुंह से बदबू आ रही हो तो एक गिलास पानी में पुदीने की 4-5 पत्तियां उबाल कर पानी को ठंड़ा करने के लिए फ्रिज में रख दें। इससे कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है।
  2. चेहरे की झाइयां:- पुदीने की पत्तियों के लेप को पानी में डालकर भाप लेने से चेहरे की झाइयां दूर हो जाती हैं।
  3. दांतों का दर्द:- पुदीने की दो-चार पत्तियों को रोज चबाने से दांतों का दर्द, पायरिया और मसूढों से खून निकलने की परेशानी दूर हो जाती है।
  4. गैस की परेशानी:- चेहरे पर पिंपल हो गए हो या पेट में गैस की परेशानी हो तो पुदीने की चाय पीने से फायदा मिलता है।
  5. हिचकी:- पुदीने के रस को शहद में मिलाकर चाटने से हिचकी दूर हो जाती है।
  6. थकावट:- थकावट महसूस होने पर पानी में पुदीने का तेल डालकर उसमें पैर डाल लें, इससे आपको जल्द आराम मिल जाएगा।
  7. खांसी:- यदि आप बदलते मौसम में खांसी से परेशान हैं तो पुदीने की चाय में 2 चुटकी नमक मिलाकर पीने से राहत मिलती है।
  8. दर्द से मिलेगी राहत:- पेट दर्द होने पर अदरक और पुदीने के लस में थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर दिन में कई बार चाटने से दर्द दूर हो जाता है। इतना ही नहीं गैस दूर करने और गठिया की समस्या में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
LIVE TV