सेंधा नमक में छुपा है आयुर्वेद का खजाना, बनता है निरोग  

सेंधा नमकनमक को सेहत का दुश्‍मन माना जाता है और अधिक नमक खाना सेहत पर गलत असर डाल सकता है। इसलिए सभी डॉक्टर नमक के अधिक सेवन करने से मना करते हैं। लेकिन एक ऐसा नमक भी है जो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। आयुर्वेद में सेंधा नमक को सबसे उत्तम माना गया है। यह नमक लाखों साल पुराना समुद्री नमक है जो पृथ्वी की गहराइयों में दबकर बनता है। यह नमक स्वास्थवर्धक और भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला होता है। बहुत ही कम लोगों को इस बारे में पता है कि यह नमक इंसान को कई रोगों से बचा सकता है।

यह भी पढ़ें:- लहसुन के छिलकों में समायें हैं ये चमत्कारी तत्व, जानकार इसके फायदे हो जायेंगे दंग      

समुद्री नमक जिसे हम भोजन में अधिकतर इस्तेमाल में लाते हैं उससे लकवा, डाइबिटीज और उच्च रक्तचाप आदि जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में इस नमक का इस्तेमाल करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। इस नमक की शुद्धता की वजह से इसे व्रत के भोजन में प्रयोग किया जाता है।

इंसान के शरीर के लिए नमक बेहद जरूरी है। आजकल के आयोडीनयुक्त नमक से कई ज्यादा अच्छा है सेंधा नमक। यह शरीर की कोशिकाओं के द्वारा अच्छे से पच जाता है। सेंधा नमक में 65 प्रकार के प्राकृतिक खनिज तत्व पाए जाते हैं। इसलिए यह कई जानलेवा बीमारियों से बचाता है।

यह भी पढ़ें:-जानिए… ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आपके बच्चों को रखेंगी सदा स्वस्थ

सेंधा नमक के आयुर्वेदिक लाभ

  1. यह नमक हड्डियों को मजबूत रखता है।
  2. मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या इसके सेवन से ही ठीक हो सकती है।
  3. नियमित सेवन करने से प्राकृतिक नींद आती है। यह अनिंद्रा की तकलीफ को दूर करता है।
  4. यह साइनस के दर्द को कम करता है।
  5. शरीर में शर्करा को शरीर के अनुसार ही संतुलित रखता है।
  6. पाचन तंत्र को ठीक रखता है।
  7. यह शरीर में जल के स्तर की जांच करता है जिसकी वजह से शरीर की क्रियाओं को मदद मिलती है।
  8. पित्त की पत्थरी व मूत्रपिंड को रोकने में सेंधा नमक और दूसरे नमकों से बेहद उपयोगी है।
  9. पानी के साथ सेंधा नमक लेने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
  10. यह नमक खून के विकार को भी दूर करता है। इसकी तासीर ठंडी होती है।
  11. इस नमक का नियमित सेवन करने से फेफड़ों के रोग, चर्म रोग और शरीर मे दर्द आदि नहीं होते हैं।
  12. पायरिया की समस्या से दांतों में काले धब्बे बन जाते है। ऐसे में सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर दांतों पर मलें। इस उपाय को कुछ दिनों तक लगातार करते रहें।
  13. इस नमक में मौजूद गुणनाखूनों के पीलेपन को हटाता है।
  14. यह नमक कफ और वात दोष को भी खत्म करता है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV