देहरादून: जल निगम में होंगे बड़ी संख्या में तबादले

जल निगमदेहरादून। जल निगम के  तबादलों ने वहां के अफसरों को काफी परेशान कर दिया है। हाल ही में शुक्रवार को  निगम ने दो तबादले किए हैं, जिनमें एक एकसईएन है और दूसरा एई है। सहायक अभियंता से लेकर जेई निगम के निशाने पर हैं जिनके शनिवार को तबादले होने बाकी हैं।

दिग्विजय की नर्मदा परिक्रमा के खिलाफ थे कई बड़े नेता, पत्नी अमृता संग पूरी की यात्रा

शुक्रवार को जल निगम में दो अफसरों को ट्रांसफर किया गया। हांलाकि जल निगम में काफी समय से तबादले किए जाने वालों की सूची तैयार थी। लेकिन किसी अड़चन की वजह से अटकी हुई थी। आखिरकार निगम द्वारा तबादला सूची फाइनल कर पाई है।

डीडीहाट अधिशासी अभियंता वीके कौशिक को श्रीनगर में ट्रांसफर कर दिया गया है। क्योंकि श्रीनगर के गंगोलीघाट में एक्सईएन का पद संभाल रहे डीडीहाट विजय कुमार पाल को उनके स्थान पर भेजा गया है।

गंगोलीहाट में विजय कुमार के पास सहायक अभियंता का जार्ज था जिसे वह  संभालते थे। डीडीहाट में उन्हें प्रभारी एक्सईएन बनाया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को सहायक अभियंता व अवर अभियंता के पदों पर तबादले किए जाएंगे।

8 दिन में ‘जुड़वा-2’ पर लगी ब्‍लॉकबस्‍टर की मोहर, जानें देश-विदेश का कलेक्शन

LIVE TV