क्रिसमस (Christmas) की शाम के लिए दुनिया भर के पारंपरिक पकवान, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप

क्रिसमस महीने की शुरुआत हो चुकी है, यह साल का वह महीना है जब आप सभी अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना पंसद करते है। साल के अंत में लोगों को अपने अपनों के साथ बैठने का इंतजार खत्म हो जाता है। इसके साथ ही साल का अंतिम त्यौहार लोग बड़े ही जोश से मनाना चाहते है। दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में दिसंबर वो महीना है, जहां आप सर्दियों की छुट्टियों में पार्टी करने और परिवार के साथ समय बिताना चाहते है।

क्रिसमस महीने के साथ-साथ हुनक्का भी पूरी दुनिया में बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। दुनिया में कई त्यौहार फेमस है लेकिन साल के अंत में इन दोनों त्यौहारो को बहूत ही जोश से मनाया जाता है। किसी भी त्यौहार की बात हो और उसमें पकवान की बात न हो यह मुमकिन नहीं है। त्यौहार में परिवार के साथ समय बिताने के अलावा अच्छे भोजन का आनंद लेने का भी समय होता है।

जब हम क्रिसमस पर भोजन की बात करे तो दुनिया भर में कई वैरायटी होती है। जिनके बारे में आप यह सब जानकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे। तो चलिए आपको बताते है कुछ ट्रैडिशनल क्रिसमस पकवान के बारे में, जो इटली से लेकर फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया से लेकर जर्मनी तक इन त्यौहारों में बनाए जाते है।

जापान- क्रिसमस फ्राइड चिकन

यहां के लोगो के लिए क्रिसमस साल का सबसे शानदार समय होता है। यहां पर एक ट्रेंड है जो 1970 के दशक से चला आ रहा है। आप मानों या न मानों, जापानी फास्ट फूड चेन केएफसी से कुरकुरे तले हुए चिकन का आनंद देते है। इस समय केएफसी के जरिए एक सफल अभियान चलाया गया जहां उन्होंने हॉलिडे पार्टी बकेट लॉन्च किया। इसमें केवल तला हुआ चिकन ही नहीं बल्कि क्रिसमस केक भी शामिल है।

जर्मनी- स्टोलन

यह क्रिस्टोलन या वेहनाचट्सस्टोल के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार की मीठी रोटी है, जो मार्जिपन, रम और ड्राई फ्रूट्स से भरी होती है। यह रोटी लंबी और चपटी होती है और अक्सर फ्रूट केक जैसी दिखती है।

पोलैंड- कोलाजकी कुकीज

यह विशेष प्रकार की कुकीज क्रीम चीज या खट्टी क्रीम के साथ बनाई जाती है। यह कुकीज कई तरह की फिलिंग से भरी जाती है। इनमें रास्पबेरी या खुबानी जैम आम हैं। इनको विशेष रुप से मोड़ा जाता है और परोसने से तुरंत पहले कन्फेक्शनर की चीनी के साथ सबसे ऊपर रखा जाता है और यह काफी स्वादिष्ट मानी जाती है।

इटली- सात मछलियों का फीस्ट

इस फीस्ट को ट्रैडिशनल रुप से फेस्टा देई सेटे पेस्की कहा जाता है। यह इतालवी डिनर में शामिल है, जिसमें सात-कोर्स मेनू होता है। इसमें आप ऑक्टोपस, क्लैम, कार्प, कैलामारी, झींगा, मसल्स और तली हुई ईल भी शामिल है। जिसका आनंद भरपूर रुप से लिया जा सकता है।

इंग्लैंड- क्रिसमस पुडिंग

क्रिसमस पुडिंग को प्लम पुडिंग और फिगी पुडिंग जैसे कई नामों से जाना जाता है। यह इंग्लैंड में क्रिसमस के लिए परोसा जाने वाला एक ट्रेडिशनल डिश है। इस पुडिंग को एक चीज अलग करती है और वह यह कि इसमें कोई प्लम नहीं होता है। किशमिश को पहले विक्टोरियन युग में प्लम कहा जाता था और इस तरह नाम प्लम पुडिंग पड़ गया। इसके अलावा यह मुख्य रुप से गुड़, ड्राई फ्रूट्स, अंडे, मसाले और सूट से बना है।

ग्रीस- भुना हुआ लैंब और बक्लावा

ग्रीस का ट्रैडिशनल फूड भुना हुआ लैंब या सूअर का मांस है। रात को खाने के मेन्यू में आपको यहीं फूड मिलेगा। इसके बाद एक स्वादिष्ट मिठाई आती है, जो कि फिलो पेस्ट्री से बनती है, जिसमें ढेर सारे नट्स शहद में भिगोया जाता है। इसके साथ ही यह मिठाई ज्यादातर ग्रीक जगहों पर पिस्ता पाउडर छिड़क कर भी मिलती है।

फ्रांस- बोचे डे नोएल या यूल लोग

यह एक मिठाई है, जो घरों में रखें लकड़ी के लॉग का रिप्रेजेंट्स करती है। जिसे ट्रैडिशनल रुप से क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शराब के साथ जलाया जाता था। यह केक ट्रैडिशनल रुप से स्पंज केक और चॉकलेट बटरक्रीम के साथ मनाया जाता है और यूल लॉग पर बर्फ की तरह दिखने के लिए कन्फेक्शनर की चीनी के साथ छिड़का जाता है। 

LIVE TV