गुरूनानक जयंती पर सीएम योगी ने लोगों को दी बधाई, कहा- मानवता के कल्याण के लिए प्रकट हुआ प्रकाश पुंज

गुरु नानक जयंती मना रहा है. सिख धर्म के अनुयायियों के लिए यह जयंती काफी खास होती है.इस साल गुरुनानक जयंती 8 नवंबर यानी आज है। इसे प्रकाश उत्सव या गुरु पर्व भी कहा जाता है, गुरु नानक जी सिख धर्म के संस्थापक और पहले सिख गुरु थे, उनका जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसलिए हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक जयंती पूरी दुनिया में मनाई जाती है। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर लोगों को बधाई दी है।

योगी ने कहा कि यहां तो हम बड़े उल्लास के साथ प्रकाश पर्व मना रहे हैं, लेकिन क्या ये ननकाना साहिब में भी सम्भव हो पा रहा है ये सोचने का विषय है। इतिहास केवल पढ़ने का विषय नही इतिहास एक मार्गदर्शक होता है इससे हमको प्रेरणा मिलती है। अतीत की गलतियों से सबक सीखने की प्रेरणा भी देता है,आखिर गुरुनानक जी का ननकाना साहिब हमसे अलग क्यों है? वहां ये पर्व मनाने के लिए स्वतंत्रता क्यो नही है? इसको भी सोचना चाहिए।जो भी स्वार्थ से उठकर परमार्थ के लिए देश धर्म के लिए कार्य करेगा उसका नाम इसी तरह युगों युगों तक स्मरण किया जाएगा। आज हमको यही प्रेरणा यहां लेने की आवश्यकता है, पूरे प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं।

देव दीपावली पर दीयों की रोशनी से जगमगाए काशी केे घाट, लेजर शो ने जीता हर किसी का दिल

LIVE TV