आज का इतिहास: आज देश को मिला महान अभिनेता

अपने बेहतरीन अभिनय से हिंदी फिल्म जगत में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा चुके मनोज कुमार को कौन नहीं जनता। अपने लाजबाब अंदाज से सबको अपना दीवाना बना देने वाले मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के अबोटाबाद में हुआ था।manoj kumar

वैसे तो इनका असली नाम हरिकिशन  गोस्वामी था। देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में बस गया था। मनोज ने अपने करियर में शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम और ‘क्रांति’ जैसी देशभक्ति पर आधारित अनेक बेजोड़ फ़िल्मों में काम किया। इसी वजह से उन्हें ‘भारत कुमार’ भी कहा जाता है।

 

आज का इतिहास

24 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1793- फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।

1823- चिली में दास प्रथा का अंत।

1932- रामकृष्ण मिशन की स्थापना।

1969- अपोलो-11 यान पृथ्वी पर लौटा।

1999 –  अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।

2000 – एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।

2004 – इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।

2004 – इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का फैसला लिया।

 

आज जन्में व्यक्ति

1911- भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म 24 जुलाई 1911 हुआ था।

1924- उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म 24 जुलाई 1924 हुआ था।

1928- गुजरात” के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का जन्म 24 जुलाई 1928 हुआ था।

1937 – मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें:आज का इतिहास : देश को मिला बेहतरीन गीतकार

24 जुलाई के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर

आयकर दिवस

LIVE TV