आज का इतिहास: स्त्रीवादी विमर्श में अग्रणी स्थान रखने वाली “मृदुला गर्ग”

स्त्रीवादी विमर्श में अग्रणी स्थान रखने वाली मृदुला गर्ग ने नई कहानी के दौर के बाद हिन्दी कथा साहित्य में भी विशिष्ट पहचान बनाई है। इनकी कहानियों में व्यक्ति से समाज और समाज के बीच की आवाजाही निरंतर नज़र आती है।

आज का इतिहास: स्त्रीवादी विमर्श में अग्रणी स्थान रखने वाली "मृदुला गर्ग"

प्रस्तुत संकलन में संकलित कहानियां भारतीय मन के खुलासे की कहानियां हैं, जो कहीं अपनी जड़ों से जुड़ने की ललक रखती हैं, तो कहीं मुखौटों के उतरने की विवशता।

श्रीमती गर्ग समाज सेवा में काफी सक्रिय भूमिका निभाती हैं, इसलिए इनकी कहानियां समाज का वास्तविक दर्पण बन पड़ी हैं, यही इनकी सबसे बड़ी विशेषता है। इन्हें अनेक साहित्य और सामाजिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

1938 में जन्मी मृदुला गर्ग आधुनिक हिन्दी साहित्य के लेखकों में अत्यंत प्रमुखता से जानी जाती हैं। इनके अब तक छः उपन्यास, नौ लघुकथा संग्रह, दो नाटक और दो निबंध संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साहित्य में इन्होंने अपना विशिष्ट स्थान बनाया है।

25 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1924 – अंग्रेजों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार करके दो साल के लिए जेल भेज दिया

1951 – भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।

2000 – अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटा

2005 – ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007 – तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।

2008 – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।

आज जन्मे व्यक्ति

  • 1896 –  भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक मुकुंदी लाल श्रीवास्तव
  • 1938 – मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।

25 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1980 – प्रसिद्ध शायर तथा गीतकार साहिर लुधियानवी
  • 1990 – मेघालय के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन ए संगमा
  • 2005 – हिन्दी के आधुनिक साहित्यकारों में से एक निर्मल वर्मा
  • 2012 – जाने-माने हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी

25 अक्टूबर के महत्वपूर्ण दिवस

LIVE TV