आज का इतिहास: भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री ‘पेमा खांडू’

पेमा खांडू भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री है। 36 साल के पेमा खांडू ने नबाम तुकी की जगह मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे पेमा पहले पर्यटन मंत्री थे। ये उन 20 बागी विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने नबाम तुकी के खिलाफ आवाज उठाई थी। बागी विधायकों की बदौलत ही इन्हें सत्ता हाथ लगी है। मुख्यमंत्री पद को संभालने के साथ ही पेमा देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए हैं।

आज का इतिहास: भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री 'पेमा खांडू'

पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त, 1979 को तवांग ज़िले के ज्ञांगखार गांव में हुआ था। इनके पिता दोरजी खांडू, जो पूर्व मुख्यमंत्री थे जिनका निधन चीन की सीमा पर स्थित तवांग ज़िले के लुगुथांग के पास वर्ष 2011 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो गया था। पेमा खांडू परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। जिन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित हिन्दू कॉलेज से स्नातक की पढाई की और पिता की मौत के बाद राजनीति में उतरे।

पेमा खांडू के दो बेटे और एक बेटी है। यह मोनपा अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखते हैं। यह वर्ष 2000 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और वर्ष 2005 में अरूणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा 2010 में तवांग ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने थे।

पेमा खांडू को 2014 विधानसभा चुनावों में मुक्तो से फिर से निर्विरोध चुना गया था। यह जापान, थाईलैंड, मकाउ, श्रीलंका, अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और भूटान की यात्रा कर चुके हैं और कई सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े हैं। यह फ़ुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और वॉलीबाल जैसे कई खेलों के शौकीन हैं।

आज का इतिहास 

21 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1968 – चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा की गई।
1972 – वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।
1972 – भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।
1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
1983 – फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।
1986 – कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई।
1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
1991 – सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
1993 – राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
2000 – दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
2003 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005 – बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
2008 –  मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
2008 – श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
2009 – भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चालक ले. कमाण्डर                    सौरभ सक्सेना का निधन।
2012 – अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
2013 – मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
2014 – राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

आज जन्में व्यक्ति

1871 – भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक गोपाल कृष्ण देवधर का जन्म 21 अगस्त 1871 को हुआ था।
1986 – 100 और 200 मीटर के दौड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट यूसैन बोल्ट का जन्म 21 अगस्त 1986 को हुआ था।
1922 – अमेरिकी खजाना खोजक और मेल फिशर समुद्री विरासत संग्रहालय के संस्थापक मेल फिशर का जन्म 21 अगस्त 1922 को हुआ था।
1927 – स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल  बी. सत्य नारायण रेड्डी का जन्म 21 अगस्त                   1927 को हुआ था।
1979 – भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त 1979 को हुआ था।
1978 – भारतीय अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ था।
आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 

 

LIVE TV