आज का इतिहास: भारत रत्न एवं देश के नौवें प्रधानमंत्री ‘राजीव गांधी’

भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आज जयंती है। वे देश के छठवें और सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। राजीव सिर्फ 40 वर्ष की उम्र में पीएम बन गए थे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। 21 मई 1991 को आम चुनाव में प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक भयंकर बम विस्फोट में उनकी हत्या कर दी गई।

आज का इतिहास: भारत रत्न एवं देश के नौवें प्रधानमंत्री 'राजीव गांधी'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजीव गांधी की मौत एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी जिसपर अभी भी विवाद बना हुआ है। उनके हत्याकांड में शामिल आरोपी जेल में बंद हैं जिनकी रिहाई को लेकर समय-समय पर राजनीति होती रही है।

आज वह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका विजन हम सबको आज भी प्रेरणा देता है। राजीव गांधी की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के दून स्कूल से हुई। 1961 में वह लंदन गये और वहां के इम्पीरियल कॉलेज और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की थी।
साल 1966 में मां इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे भारत वापस आ गए थे। साल 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके पुत्र राजीव गांधी भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने।

आज का इतिहास 
20 अगस्त का इतिहास

1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान              की।
1913 – फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पाइलट बने।
1921 – केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।
1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को गद्दी से हटाया।
1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1972 – तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1977 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू यान अंतरिक्ष में भेजा।
1979 – तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।
1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
1988 – भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 – इस्टोनिया गणराज्यी की संसद ने सोवियत संघ से अपनी पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की।
1994 – सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
1995 – पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 350 लोगों की मौत हो गई।
1998 – लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
आज जन्में व्यक्ति 

प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री  का जन्म 20 अगस्त 1917 को हुआ था।
 भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था।
 इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का जन्म 20 अगस्त 1946 को हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का जन्म 20 अगस्त 1940 को हुआ था।
भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव का जन्म 20 अगस्त 1986 को हुआ था।
आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर
सद्भावना दिवस (राजीव गाँधी का जन्म दिवस)

 

LIVE TV