Today’s History 28 Jan : जानिए 28 जनवरी को इतिहास के पन्नों में दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

28 जनवरी को भारत और विश्व में कई ऐसी घटनाएं हुई जो कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आपने भी अक्सर ऐसी कई घटनाओं को पढ़ा होगा जिनका संबंध 28 जनवरी से रहा होगा। आज हम आपको इसी दिन से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

1819 : सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1835 : पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ।
1990 : रोमानिया में सत्ता परिवर्तन की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन हुआ।
1813 : युनाइटेड किंगडम में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।
1846 : ब्रिटिश सेना ने अलीवाल के युद्ध में रंजोध सिंह की सेना को हराया।
1878 : युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र ‘येल डेली न्यूज़’ बना।
1878 : पहला टेलीफोन एक्सचेंज अमेरिका के न्यू हेवन में बना।
1887 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर का काम शुरू किया।
1909 : अमेरिका का नियंत्रण क्यूबा पर से समाप्त हो गया।
1932 : जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।
1933 : चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।
1935 : आइसलैंड में गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
1942 : लीबिया के बेंगाजी पर जर्मनी की सेना ने कब्जा किया।
1943 : एडोल्फ़ हिटलर ने के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।
1950 : न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।
1961 : एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री बेंगलुरु में शुरू की गयी।
1962 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।
1992 : अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद ‘नेशनल लिबरेशन फ़्रंट’ ने इस्तीफ़ा दिया।
1997 : चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।
1998 : ‘राजीव गांधी हत्याकांड’ में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड दिया गया।

28 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्ति

1928 – प्रमुख फिजिस्ट राजा रामन्ना का जन्म।
1930 – शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्म।
1999 – पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।

28 जनवरी को इन व्यक्तियों का हुआ निधन

2007 – मशहूर संगीतकार ओपी नैयर का निधन।

LIVE TV