Today’s History 26 October: जानिए 26 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

26 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • फिलाडेल्फिया में 1774 को अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित।
  • एच.ई. स्मिथ ने 1858 में वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
  • नॉर्वे ने 1905 में स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
  • फारस में रजा खान, अहमद शाह ख्वाजा का प्रधानमंत्री 1923 में बन गया।
  • महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना 1934 में की।
  • कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में 1943 को हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत।
  • राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर काे भारत में विलय करने पर 1947 को सहमत हुए।
  • इराक में 1947 को ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
  • संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना 1950 में की।
  • विंस्टन चर्चिल 1951 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
  • हंगरी के नए प्रधानमंत्री इमरे नेगी ने प्रदर्शनकारियों और सोवियत सेना के बीच जारी लड़ाई के तीसरे दिन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील 1956 में की थी।
  • चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन 1969 में मुंबई आये।
  • मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात 1975 में अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
  • त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से 1976 में आजादी मिली।
  • इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन 1980 में मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
  • इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर 1994 में बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न।
  • उच्चतम न्यायालय ने 1999 में आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
  • जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा 2001 में की।
  • वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला 2005 में किया।
  • इस्रायल में एक मंत्री ने 2006 को भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर 2007 में सफलतापूर्वक उतरा। अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
  • बर्मा में 2012 को हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
  • अफ़ग़ानिस्तान में 2012 को एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
  • उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 2015 को 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट बहादुरशाह ज़फ़र का जन्म 1775 में हुआ।
  • उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का जन्म 1886 में हुआ।
  • स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने वाले गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म 1890 में हुआ।
  • भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म 1924 में हुआ।
  • भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका प्रीति सिंह का जन्म 1971 में हुआ।

26 अक्टूबर को हुए निधन

  • बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का निधन 1947 में हुआ।
  • प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का निधन 1955 में हुआ।
  • प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का निधन 1956 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन 1981 में हुआ।
  • प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन 2000 में हुआ।
LIVE TV