Today’s History 22 Feb: जानिए 22 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1495 – फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।

1724 – स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।

1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।

1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।

1784 – चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।

1845 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।

1848 – लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।

1907 – लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।

1935 – व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।

1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।

1964 – घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।

1966 – उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।

1974 – पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।

1975 – इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।

1979 – कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1980 – अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।

1989 – अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।

1990 – मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।

1992 – खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।

1995 – उत्तरी आयरलैंड की समस्या की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।

1996 – जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।

स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।

1998 – जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।

1999 – भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।

2005 – ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।

दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।

2006 – जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।

2007 – ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।

2008 – समकालीन भारतीय काला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।

ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।

2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।

22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1922 – एस. एच. रज़ा – भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।

1732 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।

1788 – जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म।

1885 – यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।

1889 – स्वामी सहजानंद सरस्वती – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।

1892 – इंदुलाल याज्ञिक – गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता।

1906 – हुमायूँ कबीर, भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ (मृत्यु- 1969)

1906 – सोहन लाल द्विवेदी – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।

1856 – स्वामी श्रद्धानन्द – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक।

1920 – कमल कपूर – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।

1914 – देवकान्त बरुआ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

22 फ़रवरी को हुए निधन

1556 – मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ

1993 – भगवत दयाल शर्मा – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1944 – कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में ‘बा’ के नाम से विख्यात हैं।

1958 – अबुल कलाम आज़ाद – शिक्षा मंत्री।

LIVE TV