Today’s History 18 July: जानिए 18 जुलाई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में 1743 को दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
  • ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने 1781 में आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
  • बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना 1857 में की गई।
  • ब्रिटेन में 1872 को चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
  • फ्रांसीसी सैनिकों ने 1907 में कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
  • पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ 1931 में शुरू हुआ।
  • भारतीय संसद ने 1947 में विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया।
  • उरुग्वे ने 1951 को संविधान स्वीकार किया।
  • पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह 1980 में ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ।
  • टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
  • सोवियत रूस ने 1985 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 2002 में देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
  • सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने 2002 में छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
  • वाई. वेणुगोपाल रेड्डी 2003 में रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
  • अमेरिका ने 2004 में 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।
  • मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने 2005 में भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
  • भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को 2007 में क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल
  • से सम्मानित किया गया।
  • भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने 2008 में प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
  • किम जोंग उन को 2012 में आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।

18 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 को हुआ था।
  • नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ था।
  • गजल सम्राट मेहदी हसन का जन्म 18 जुलाई 1927 को हुआ था।
  • भारतीय बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री, एवं मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था।
  • भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को हुआ था।

18 जुलाई को हुए निधन

  • भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह 1948 का निधन हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन 18 जुलाई 1998 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन 18 जुलाई 2016 को हुआ था।
LIVE TV