Today’s History 09 October: जानिए 09 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

09 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए 1888 में पहली बार खोला गया।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने 1914 को बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।
  • अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 1920 को रूपांतरित हुआ।
  • लंदन महानगर पुलिस सेवा आयुक्त सर विलियम हॉरवुड को 1922 में आर्सेनिक भरे चॉकलेट की जहर का शिकार बनाया गया।
  • अमेरिका में 1930 को पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
  • स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने 1942 में लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।
  • वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री 1946 में हुई।
  • स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन 1949 में किया।
  • अफ्रीकी देश अल्जीरिया में 1954 को भूकंप से 1400 लोग मरे।
  • अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र 1962 को बना।
  • अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या 1967 में हुई।
  • इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच 1976 में शुरु।
  • लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में जापान से बाहर पहली सूमो रेसलिंग प्रतियोगिता 1991 को आयोजित हुई।
  • इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार 1997 में दिया गया।
  • पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने 1998 में इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।
  • भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा 2002 में की गई।
  • यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण 2005 में विफल हुआ।
  • गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा 2006 में की।
  • चीन ने 2007 में भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
  • केन्द्र सरकार ने 2008 में तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2009 में लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।
  • इराक में 2012 को बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
  • लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में 2012 को अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को तालिबान ने उस समय गोली मारी थी, जब वह स्कूल जा रही थीं।

09 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • शाहजहाँ और मुमताज़ महल (नूरजहाँ) का सबसे छोटा पुत्र मुराद बख़्श का जन्म 1624 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म 1897 में हुआ।
  • गीतकार और संगीतकार जॉन लेनन का जन्म 1940 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म 1945 में हुआ।
  • अर्जेंटीना का फुटबॉल खिलाड़ी ऑरगी लुइस बुरुसागा का जन्म 1962 में हुआ।

09 अक्टूबर को हुए निधन

  • अर्जेन्टीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा का निधन 1967 में हुआ।
  • पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का निधन 1988 में हुआ।
  • भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन 2006 में हुआ।
  • भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन 2015 में हुआ।
LIVE TV