Today’s History 09 June: जानिए 09 जून को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

09 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने 1659 में धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
  • कार्टून चरित्र डोनाल्ड डक 1934 में पहली बार डिजनी वाँल द्वारा निर्मित एनिमेशन फिल्म द वाइज लिटिल हैन में दिखी गई।
  • नार्वे ने 1940 में द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • रुस ने 1944 में फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
  • ऑस्ट्रेलिया की सेना ने 1945 में ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
  • चीन में 1960 में आये चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
  • लाल बहादुर शास्त्री 1964 में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
  • जॉर्डन के शाह हुसैन पर 1970 में गोलियां दागी गई।
  • ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए 1975 में सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
  • मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने 1983 में लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
  • इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ग्राहम गूच ने 1991 को 154 रन की यादगार पारी खेलते हुए स्वदेश में 22 साल बाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
  • नाटो और यूगोस्लाविया ने 1999 में कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने 2001 में फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
  • म्यूनिख में 2006 में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत की।
  • केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को 2008 में तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
  • फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने 2008 में नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
  • सउदी अरब के रियाद में 2011 को वाहन चलाने पर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

09 जून को जन्मे व्यक्ति

  • भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस किरण बेदी का जन्म 1949 में हुआ
  • भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म 1975 में हुआ।
  • भारतीय संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म 1981 में हुआ।
  • भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म 1985 में हुआ।

09 जून को हुए निधन

  • आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन 1900 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी हरि किशन सरहदी का निधन 1931 में हुआ।
  • भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी दिनेश चंद्र मजूमदार का निधन 1934 में हुआ।
  • अब्बास तैयबजी का निधन 1936 में हुआ वो भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
  • महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन का निधन 2011 में हुआ।
LIVE TV