Today’s History 08 October: जानिए 08 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

08 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच 1860 में टेलीग्राफ लाइन स्थापित हुई थी।
  • भारतीय वायुसेना का गठन 1932 में हुआ।
  • लंदन की 481 फुट ऊँची डाकघर मीनार को 1965 में खोला गया। यह इंग्लैंड की उस समय की सबसे ऊँची इमारत थी।
  • बोलिविया में चो गुवारा और उनके दल के लोग 1967 में पकड़े गए।
  • सोवियत संघ के लेखक एलैकजेंडर सोल्जनित्सन को 1970 में नोबेल पुरस्कार मिला।
  • कनाडा की राजधानी ओटावा में 1996 को आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए।
  • भारत फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन का सदस्य 1998 में बना।
  • वोजोस्लाव कोस्तुनिका 2000 में यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने।
  • इटली के मिलान हवाई अड्डे पर 2001 को दो विमानों की टक्कर 114 लोगों की मौत।
  • पाकिस्तान ने 2002 में शाहीन मिसाइल का पुनः परीक्षण किया।
  • टोक्यो में 2003 को आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब पर कब्जा जमाया।
  • ईरान की शिरीन इबादी को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा 2003 में की।
  • भारतीय गेहूं पर 2004 में मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द।
  • केन्या के पर्यावरणविद वांगरी मथाई को शांति का नोबेल पुरस्कार 2004 में दिया।
  • कश्मीर में 2005 को भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
  • बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 2007 में 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।

08 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता बदरुद्दीन तैयब जी का जन्म 1844 में हुआ।
  • बालीवुड अभिनेता राजकुमार का जन्म 1926 में हुआ।

08 अक्टूबर को हुए निधन

  • हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार एवं उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद का निधन 1936 में हुआ।
  • संपूर्ण क्रांति के प्रणेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का निधन 1979 में हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का निधन 1990 में हुआ।
LIVE TV