Today’s History 06 Mar: जानिए 06 मार्च को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • मशहूर फुटबॉल क्लब स्पेन के ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना 1902 में हुई थी।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर 1915 में पहली बार शांतिनिकेतन में मिले।
  • इस्मेत इनोनु ने 1924 में तुर्की में एक नई सरकार बनायी।
  • 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की।
  • भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने 1947 में की घोषणा की।
  • बॉम्बे से इकनोमिक टाइम्स का 1947 में सम्पादन शुरू हुआ था।
  • भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा 1961 में बॉम्बे में लॉन्च हुआ।
  • जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना 1967 में भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
  • यूनाइट स्टेट में 1983 में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई।
  • भारत ने सन 1990 में इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।
  • महान पत्रकार अरुण तम्हांकार का 1995 में निधन हुआ।
  • हिमांचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह ने 1998 में कांग्रेस की सरकार बनाई थी।
  • सन 2003 में अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
  • दक्षिण चीन में एक कोयला खदान में 2007 में हुए विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2008 में सरबजीत सिंह कि दया याचिका खारिज की।

06 March को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1903 में जापान की महारानी कोजुन का जन्‍म।
  • 1945 में भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य सैयद अहमद का जन्‍म।
  • 1949 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शौक़त अज़ीज़ का जन्‍म।

06 March को प्रसिद्ध व्यक्तियों का निधन

  • महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का 1962 में निधन।
  • रूसी चित्रकार नाडिया रुशेवा का 1969 में निधन।
  • दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का 1995 में निधन।
LIVE TV