Today’s History: आज ही के दिन लिया गया था पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो, जानें आज का रोचक इतिहास

1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1640 – स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।

1933 – काेलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।

1959 – बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

1963 – नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1974 – वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।

1976 – अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1987 – अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।

1988 – पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

1991 – एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई।

1992 – दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।

1997 – चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।

2000 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।

2001 – अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।

2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।

2006 – नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।

2007 – चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

2008 – बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हो गया। भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।

पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो

1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1885 – काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।

1886 – राजा महेन्द्र प्रताप – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।

1954 – मेधा पाटकर – प्रसिद्ध समाज सेविका।

1924 – मेजर शैतान सिंह – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1903 – अनंता सिंह – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।

मेजर शैतान सिंह

1 दिसंबर को हुए निधन

1974 – सुचेता कृपलानी – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।

1990 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।

1985 – दादा धर्माधिकारी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।

2015 – जिम लोसकटऑफ – अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी।

विजयलक्ष्मी पण्डित

1 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

♦ नागालैंड स्थापना दिवस

♦ विश्व एड्स दिवस

♦ सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस

विश्व एड्स दिवस
LIVE TV