आज है महीने की शिवरात्रि, राशि के अनुसार करें शिव पूजा

शिव भक्तों के लिए शवरात्रि का विशेष महत्व होता है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार हर महीने शिवरात्रि मनाई जाती है। भाद्रपद मास की शिवरात्रि 08 सितंबर, शनिवार  को पड़ रही है। इसलिए इस महीने की शिवरात्रि आज मनाई जा रही है। इसलिए आज का दिन काफी विशेष बन गया है। आज के दिन आऐप भोले जो कुछ भी मागंगे वह आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।

शिवरात्रि

पूरे साल में एक महाशिवरात्रि और 11 शिवरात्रियां पड़ती हैं। जिन्हें मासिक शिवरात्रि के रुप में मनाया जाता है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर शिवरात्रि मनाई जाती है। माना जाता हर महीने इस दिन व्रत रखने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। इनसभ के साथ ही हर राशि के लोगों पर इस व्रत का विशेष प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल: इन राशि के जातकों को विशेष रूप से रखना होगा स्वास्थ्य का ख्याल, नहीं तो हो सकती है गंभीर बीमारी

कन्या- शिवलिंग पर जल में दूध ,तुलसी पत्ते या बेलपत्र मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ ओंकाराये नमः

तुला- शिवलिंग पर जल में दूध ,शहद और धतूरा  मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ हर हर महादेवाय नमः

वृश्चिक- शिवलिंग पर जल में दूध  और गुड़ मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ  नमो भगवते  रुद्राय

धनु- शिवलिंग पर जल में दूध और अनार का रस  मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ  पार्वतीपतिये नमः

मकर- शिवलिंग पर जल में दूध गुड  काले  तिल   मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ ओंकाराये नमः

कुम्भ- शिवलिंग पर जल में घी शक्कर मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ  नमः शिवाय

मीन- शिवलिंग पर जल में  केले  का रस और बेलपत्र  मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ  कैलाशपतिये  नमः

मेष- शिवलिंग पर जल में दूध तुलसी पत्ते  मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ गंगाधराये   नमः

वृष- शिवलिंग पर जल में  मीठी मौसमी का रस मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ सोमनाथाय  नमः

मिथुन- शिवलिंग पर जल में गन्ने या आम का रस मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ नागेश्वराय  नमः

कर्क- शिवलिंग पर जल में दूध, गुड़ मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ रामेश्वराय  नमः

सिंह- शिवलिंग पर जल में आम  का रस   मिलाकर अभिषेक करें

मन्त्र जाप —ॐ नन्देश्वराये  नमः

LIVE TV