आज के दिन करें पितरों के लिए दान, उनके आर्शीवाद से मिलेगी सफलता

आज 13 जुलाई शुक्रवार आज आषाढ़ मास की अमावस्या है। इस दिन के साथ धार्मिक विधि में कई मान्यताएं प्रचलित हैं। अमावस्या का दिन पितरों के पूजन का दिन माना जाता है। यह दिन पितरों को शांति पहुंचाने का दिन है जिसके लिए श्राद्ध, तर्पण करने का विधान है। इस दिन आप जो कुछ भी दान करते हैं उससे आपके पितरों का अपको आर्शीवाद प्राप्त होता है। आइये जानते हैं आज के दिन क्या करें।

पितरों

उपाय

अमावस्या पर गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर उस पर घी-गुड़ की धूप दें और पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु बोलें।

अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें। इससे भी पितृगण प्रसन्न होते हैं।

अमावस्या पर किसी ब्राह्मण को भोजन के लिए घर बुलाएं या भोजन सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़ आदि हो, दान करें।

अमावस्या पर अपने पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें। इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं।

इस अमावस्या पर कच्चा दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करें। ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा।

पीपल में पितरों का वास माना गया है। अमावस्या तिथि पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

यह भी पढ़ें: दवाओं से ज्यादा बाइपोलर डिसऑडर के लिए ये इलाज है कारगर, चुटकियों में सही होगी बीमारी

पितृदोष का प्रभाव

पितृदोष के कारण घर को कोई भी व्यक्ति बीमार बना रहता है।

पितृदोष के कारण घर के बच्चों का कभी विकास नहीं हो पाता है।

इंसान के पैसे उधारी में डूब जाते हैं या बेकार कामों में खर्च हो जाते हैं।

जहां पितृदोष होता है वहां संतान पैदा होने में विलंब होता है।

जहां यह दोष होता है वहां बिजनेस में लाभ नहीं होता, उधारी बहुत ज्यादा होती है।

जो भी काम करों उस काम में की रुकावतें आती हैं।

इंसान के पैसे उधारी में डूब जाते हैं या बेकार कामों में खर्च हो जाते हैं।

 

LIVE TV