जलमग्न के खूबसूरत नजारों को देखना है तो यहां जरूर आएं

भारत का पूर्व का हिस्सा अपनी खूबसूरती के लिए युगो-युगों से जाना जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा होगा जो यहां आना ना चाहता होगा। इन स्थलों ने अपनी आकर्षण के कारण सबसो अपनी दीवाना बना लिया है। आज हम बात कर रहे हैं पूर्व के राज्य अरुणाचल प्रदेश की। यह राज्य हमेशा से ही पर्यटन में धनी राज्य माना जाता रहा है। यहां घूमने के लिए एक से एक शानदार स्थल है। यहां के खान-पान से लेकर आप यहां के बायोडायवर्सिटी स्पॉर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर कई जलप्रपात भी है जो यहां के स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों को भी अपनी ओर प्रभावित करते हैं।

सिर्की जलप्रपात

बिरसा मुंडा झरना

आप इस प्रदेश की घूमने की शुरुआत यहां के बिरसा मुंडा झरना से कर सकते हैं। हालांकि यहां के स्थानीय लोगों के अलावा इस झरने के बारे में बहुत ही कम लोगों को कोई जानकारी है,लेकिन आप यहां इस स्थानीय लोगों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां आकर आपको अलौकिक शांति का अहसासा होगा साथ ही यह स्थान जिन लोगों को फोटोग्राफी का शैक है उनको अपने शौक को पूरा करने के लिए एक आदर्श स्थान है। अगर आप खूबसूरती के मंच को करीब से निहारना चाहते हैं तो आप यहां के बिरसा मुंडा झरने को घूमने जरूर आएं।

बिरसा मुंडा झरना

यह भी पढ़ें: प्रदेश की सभी बहनों को योगी का उपहार, रक्षाबंधन पर निशुल्क की बस यात्रा

गंगा झील

जलप्रपातों के अलावा आप यहां जलीय आकर्षणों में राज्य की गंगा झील की सैर का प्लान भी बना सकते हैं। यह एक प्रसिद्ध झील है, जो राजधानी शहर इटानगर से कुछ ही कि.मी की दूरी पर स्थित है। इस झील को इसके आसपास का प्राकृतिक माहौल खास बनाने का काम करता है। यहां की पहाड़ियां इस झील को जीवंत रूप प्रदान करती है। पर्यटन को ध्यान में रखते हुए यहां बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

गंगा झील

यह भी पढ़ें: छात्राओं ने जिला कारागार में बंद 501 बंदियों को बांधी राखी, कैदी हुए भावुक

सिर्की जलप्रपात

बिरसा मुंडा जलप्रपात की ही तरह एक और झरना है जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं है। जिस कारण लोग यहां घूम ही नहीं पाते हैं। यह जलप्रपात राज्य के पासीघाट में स्थित है। यह एक ऐसा स्थल है जिसके बारे में अगर लोगों को जानकारी होगी तो सबसे पहले बस यहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। इसके अलावा आप यहां के और भी खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां पर आप ट्रेकिंग, हाइकिंग के साथ-साथ राफ्टिंग का भी शानदार अनुभव कर सकते हैं।

सिर्की जलप्रपात

 

 

LIVE TV