एड़ियों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए ट्राई करें ये मास्क

कुछ लोगों का ब्यूटी केयर चेहरे से शुरू होकर चेहरे पर ही खत्म हो जाता है। कई महिलाएं अपनी एड़ी की देखभाल को अनदेखा करती हैं। एड़ी की देखभाल करना बहुत जरूरी है क्योंकि एड़ी पूरी तरह से शरीर का उजागर हिस्सा है। अगर एड़ी की देखभाल न की गई तो फटी एडियां, टैनिंग, रूखापन जैसी कई समस्याएं पैदा होने लगती है। आज हम आपको आपकी एड़ियों को कोमल बनाने के कुछ उपायों के बारे में बात करेंगे।

एड़ी की देखभाल

जैतून का तेल

जेतून का तेल एक अच्छे मॉइश्चराइजर के रूप में काम आता है। इस तेल में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो एड़ी को कोमल बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए जैतून के तेल में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं।

बनाना पल्प मास्क

बनाना पल्प मास्क भी एड़ी को कोमल बनाने के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि केला प्राकृतिक मॉइस्चराइजर होता है। बनाना पल्प मास्क बनाने के लिए, केले को मैश करें और 15 मिनट तक एड़ी पर एपलाई करें। फिर इसे गर्म पानी से धो लें।

यह भी पढ़े:इस तकनीक से दूर होगी गंजेपन की शिकायत

स्क्रब

मुलायम और कोमल एड़ी पाने के लिए स्क्रबिंग करनी बहुत ही जरूरी है। स्क्रबिंग का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक पानी से भरी बाल्टी में नींबू रस मिलाकर कुछ देर के लिए उसमे पैर डालकर बैठ जाएं। एड़ी के लिए स्क्रब बनाने के लिए ब्राउन शुगर, नींबू, शहद और जैतून का तेल आवश्यक होता है। सभी चीजों को मिलाएं और इससे अपने पैरों को साफ करें। इसके बाद कुछ समय के लिए अपने पैरों को गर्म पानी में भिगोएं।

पेट्रोलियम मॉइश्चराइजर

पेट्रोलियम मॉइश्चराइज मुख्य रूप से मुलायम एड़ी पाने में मदद करता है। बेहतर परिणाम के लिए अपने पैरों को गर्म पानी में 10 मिनट तक रखें। फिर नींबू में पेट्रोलियम जेली मिलाएं और इसे एड़ी पर लगाएं।

रिवाइटलाइजिंग स्क्रब

रिवाइटलाइजिंग स्क्रब करने से आपकी एड़ी बहुत कोमल हो जाती है। इसके अलावा, आप आसानी से घर पर अपने पैरों को रिवाइटलाइजिंग स्क्रब कर सकते हैं। रिवाइटलाइजिंग स्क्रब बनाने के लिए, आपको गाढ़ा मॉइस्चराइजर, चीनी, नारियल का तेल और एक पुमिस स्टोन की आवश्यकता होती है। सबसे पहले, एक बाल्टी में गर्म पानी लें और उसमें दूध मिलाएं। अब अपने पैरों को उसमें डालें। फिर चीनी और तेल का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को पुमिस स्टोन से पैरों पर रगड़ें। इसके बाद गर्म पानी से अपने पैरों को धो लें और गाढ़ा मॉइस्चराइजर लगाएं।

 

LIVE TV