स्कूल जाते 3 लड़कियां हुई लापता, प्रिंसिपल ने कहा-हाफ डे की जगह थी,फुल डे छुट्टी

यूपी के लखीमपुर जिले में स्कूल गई 3 छात्राएं लापता हो गई। शाम तक घर नहीं पहुंची तो, तलाश की गई। परिजन स्कूल पहुंचे, लेकिन लड़कियों का पता नहीं चला। तत्काल पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने शक के आधार पर एक लड़के को पकड़ा है। तीनों लड़कियां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पढ़ती है। 2 लड़कियां निघासन कस्बे की है और तीसरी रकेहटी की।

तीनों छात्राएं शनिवार को स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन स्कूल खत्म होने के बाद घर नहीं लौटी तो, परिवार वालों ने अपने संबंधियों के घर पता किया। उन्होंने कहा कि यहां नहीं आई हैं। वहीं 1 लड़की के पिता को किसी ने बताया कि उनकी बेटी की साइकिल वहां, दुर्गा मंदिर के पास खड़ी है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक से पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि शनिवार को हाफ डे होता है, लेकिन उसके जगह पूरे दिन की छुट्टी कर दी गई थी। स्कूल से पता चला की इन तीनों लड़कियों में से 1 सुबह 8 बजे ट्यूशन पढ़ने गई थी। वहां से 9 बजे निकली थी। खबर की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की पूछताछ में एक लड़के को पकड़ा गया है। बता दें कि ये युवक रास्ते में छात्राओं से बात करने की कोशिश करता था। पुलिस ने शक के आधार पर लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, कार्रवाई शुरु कर दी है।

LIVE TV