किसानों की जीत… सरकार ने दिया छह महीने का भरोसा, सफल हुई 200 किलोमीटर की पदयात्रा

मुंबई। अखिल भारतीय किसान सभा के आक्रोशित किसानों का जत्था पूर्ण कर्जमाफी यानी कर्जमुक्ति जैसी मांगों को लेकर ये किसान करीब 200 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद मुंबई पहुंचे हैं। नाराज किसानों ने आज विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया था। लेकिन फडणवीस सरकार के लिखित आश्वासन देने पर किसानों ने आंदोलन वापस लेने का भरोसा दिया है।किसानों की जीत

बता दें तीन घंटे तक सरकार और किसानों के बीच चली बैठक के बाद फडणवीस सरकार और किसानों में सहमति बनी। और किसानों ने आंदोलन खत्म करने का आश्वासन दिया है।

किसानों का कहना था कि फडणवीस सरकार ने पिछले साल किया 34000 करोड़ का कर्ज़ माफी का वादा अब तक पूरा नहीं किया है। किसानों की मांगों पर विचार के लिए फडणवीस सरकार ने एक कमेटी बनाई है, जिसमें छह मंत्री शामिल हैं। कमेटी में चंद्रकांत पाटिल, पांडुरंग फुडकर, गिरीश महाजन, विष्णु सवारा, सुभाष देशमुख और एकनाथ शिंदे शामिल हैं।

किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने भी अपनी तरफ से कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन को किसानों से बातचीत करने भेजा जिन्होंने किसानों को अश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक है।

महाजन ने कहा था, सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री के साथ इनकी चर्चा होने वाली है। इनके जो सभी कार्यकारिणी सदस्य हैं, इनके प्रमुख हैं, वो जाकर माननीय मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और मुझे लगता है इसमें से पॉजिटिव हल निकालने वाले है।’

यह भी पढ़ें:- खेल, राजनीति और मनोरंजन के धुरंधरों को 440 वोल्ट का झटका, पानी में बह गई कमाई  

बता दें इस महामोर्चा में 50 हजार किसान शामिल हैं। किसानों ने आज महाराष्ट्र विधानसभा का ऐलान किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में भी हलचल मच गई। मोर्चे के मुंबई पहुंचते ही कई राजनीतिक पार्टियों ने इस पदयात्रा का समर्थन भी किया।

यह भी पढ़ें:- #PNBScam : महाघोटाले में शामिल हुआ ‘सरकारी मुंशी’ का नाम, छटपटाहट में खुली हकीकत!

सत्ता में बैठी शिवसेना की ओर से आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे ने किसानों को संबोधित किया। मुंबई नगरपालिका ने आज़ाद मैदान में किसान मोर्चा के लिए ख़ास इंतज़ाम किए हैं। 40 सीटों वाला टॉयलेट, पानी के 4 टैंकर, एंबुलेंस का इंतज़ाम किया गया है। मंत्रालय और आज़ाद मैदान के आसपास के सार्वजनिक शौचालयों को अगले दो दिन तक मुफ़्त सेवा देने के निर्देश हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV