इस नवरात्रि इस स्थान पर डांडिया नाइट की धूम के लिए हो जाए तैयार

नवरात्रि भारत का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों में देवी मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के त्योहार में पूजा के साथ-साथ नाच गाना भी शामिल होता है। इनमें लेकगीत सबसे प्रिय है। वैसे डांडिया रास भारत के गुजरात राज्य का लोक नृत्य है, लेकिन यह विश्व भर में प्रसिद्ध है, और खासकर नवरात्रि के पावन अवसर पर यह पूरे भारत वर्ष में खेला जाता है। इन नृत्य का आयोदन शाम की आरती के बाद किया जाता है। आज हम आपको उन स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप डांडिया नृत्य का भरपूर मजा ले सकते हैं।

डांडिया नाइट

दिल्ली

आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके देश की राजधानी दिल्ली में भी बड़े ही धूम-धाम के साथ डांडिया नाइट मनाई जाती है। नवरात्रि का त्योहार साल में दो बार आता है इसलिए नृत्य का शौल लोग रात में ही पूरा कर लेते हैं। हर सोसाइटी में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया जाता है। यहां पर आप तरह-तरह के परिधान पहलकर शामिक हो सकते हैं। यहां पर आपको हर तरह की चीजें भी उपलब्ध होगी।

डांडिया नाइट

वडोदरा

डांडिया और गरबा गुजरात का लोक नृत्य है, अगर आप इस खास नृत्य के असल रंग में रंगना चाहते हैं, तो गुजरात के वडोदरा की ओर प्रस्थान कर सकते हैं। शाम की आरती के बाद इस खास नृत्य का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोक गायकों को भी आमंत्रित किया जाता है, और पारंपरिक रूप से इस नृत्य का सुभारंभ होता है। अगर आप डांस के शौकीन नहीं है तो मात्र दर्शक बनकर भी काफी आनंद प्राप्त कर सकते हैं। आप वडोदरा में नवलक्खी गरबा ग्राउंड आ सकते हैं। मात्र कुछ शुल्क देकर आप इस नृत्य का हिस्सा बन सकते हैं। यहां आपको सभी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- #ME TOO की गुमनाम कहानियों की सत्यता पर सवाल उठाया : कृति सेनन

बैंगलोर

नवरात्रि महोत्सव का असर आप दक्षिण भारत में भी देख सकते हैं। कर्नाटक का बैंगलोर शहर भी इस त्योहार को मनाने में अपनी पूरी भागीदारी देता है। बैंगलोर शहर में कई शानदार जगहें हैं, जहां डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन किया जाता है। इस दौरान कई बड़े कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाता है। बहुत सी लोकप्रिय जगहों पर आपको लाइव कॉन्सर्ट का आनंद उठाने का मौका भी मिलेगा। अगर आप बैंगलोर में हैं, तो यहां आ सकते हैं।

अहमदाबाद

गुजरात का गरबा और डांडिया नाइट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यहां पर कई शानदार पारंपरिक नृत्य किए जाते हैं। हर दिन नए तरह के नृत्य का आयोजन किया जाता है। इतना ही नहीं हर बार वहां पर नए कलाकारों के साथ डांडिया नाइट का शुभारंभ किया जाता है। लोग दूर-दूर से आया की शाम में शामिल होने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें- केविन हार्ट ने ड्वेन जॉनसन की बोलती बंद की

मुंबई

महाराष्ट्र में नवरात्रि की भी धूम रहती है। मुंबई की चुनिंदा जगहों का अच्छा तरह सजा दिया गया है। ताकि डांडिया और गरबा का आनंद पूरा शहर कर सके। आप यहां आकर डांडिया नाइट का भरपूर मजा ले सकते हैं। यहां पर दूर –दूर से लोग आते हैं इस आयोदन में शामिल होने के लिए। मुंबई के कुची ग्राउंड में डांडिया का भव्य आयोजन किया जाता है। आप यहां पर कई कलाकारों को भी देख सकते हैं।

 

 

LIVE TV