बलगम… खांसी के चक्कर में निकल गईं महिला की पसलियां

नई दिल्ली। क्या आपने कभी किसी को इतनी तेज खांसते हुए देखा है कि जिससे उसकी पसलियां टूट गई हो?  अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर खासने से किसी की पसलियां कैसे टूट सकती हैं। सुनने में भले ही अजीब लगे पर ये बात सच है।

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर महिला इतनी जोर से खांसी कि उसकी पसली ही टूट गई। महिला को पसली टूटने के बारे में तब पता चला जब उसके शरीर पर काले धब्बों का निशान पड़ने लगा। काले धब्बे के निशान देखते ही महिला तुरंत डॉक्टर के पास पहुंच गई, जहां डॉक्टर ने उसे पसली टूटने की बात बताई।

पसलियां

खबरों के मुताबिक, मैसाचुसेट्स निवासी 66 साल की महिला को काफी समय से खांसी हो रखी थी। जांच करने पर डॉक्टरों ने उसे फ्लू की दवाइयां दी, लेकिन महिला की खांसी पर फर्क नहीं पड़ा। परेशान होकर एक दिन महिला गला साफ करने के चक्कर में काफी जोर से खांसी।

यह भी पढ़ें-बिजली-पानी-टॉयलेट कुछ न होने के बावजूद 3 करोड़ में बिक गई ये झोंपड़ी

एनआरआई

कुछ दिनों बाद महिला के दाईं तरफ की पसलियों में अचानक से दर्द होने लगा जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। साथ ही पेट और पसलियों के पास बड़ा काला धब्बा भी बनने लगा। महिला जब अस्पताल गई और डॉक्टर को शरीर पर बना निशान दिखाया। तब डॉक्टर ने उसका एक्स-रे करवाया। एक्स-रे में पता चला कि महिला के दर्द और शरीर पर उभरे निशान की वजह उसकी टूटी हुई पसली है।

यह भी पढ़ें-कहानी उन जिंदा भूतों की… जिन्हें छूने से इंसान को मिलती है मौत

मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि महिला इतनी जोर से खांसी की उसकी नौंवी पसली टूट गई और बाकी की पसलियों को भी नुकसान पहुंचा। पसली टूटने से महिला के शरीर में चेस्ट वॉल पर हर्निया भी हो गया। अब इसका इलाज किया जा रहा है।

LIVE TV