सुबह का यह नाश्ता जहर से कम नहीं है, देख परख कर करें सेवन

आजकल ज्यादातर लोगों को सुबह, चाय की शुरुआत के साथ होती है। बाद में कुछ देर बाद अहसास होता है कि अब नाश्ता भी करना है। आज के दौर में भी लोग नाश्ते में ब्रेड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। करें भी क्यों ना ब्रेड में कोई काम जो नहीं करना पड़ता है। मोमोज, ब्रेड, बिस्किट, पपड़ी, पिज्जा, बर्गर, कुलचे, भटूरे, नान आदि न जाने कितने आहार हैं, जो मैदे से बनते हैं। ये सभी फूड्स आप हर रोज स्वाद लेकर खाते हैं। लेकिन यह सभी पदार्थ मैदा से बनते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। आज हम आपको इसी बारे में कुछ बताने जा रहे हैं।

मैदा

मैदे से ज्यादा आटा फायदेमंद

यह बात तो लभगभ सभी जानते होगे कि मैदा और आजा दोनों ही गेंहू से बनता है। मसलन फर्क सिर्फ इस बात का है कि आटे के लिए गेंहू की गोल्डन पर्त को निकाला नहीं जाता है। यहीं पर्त फाइबर का अच्छा और स्त्रोत है। इसके साथ ही आटे को थोड़ा सा दरदरा पीसा जाता है जिसके कारण उसके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं। लेकिन ये जो गोल्डन पर्त है यह मैदा बनाने के लिए निकाल ली जाती है। इसके बाद उसे अच्छी तरह से पीस लिया जाता है। जिससे ना तो मैदा में पोषक तत्व बचते और ना ही फाइबर।

अखबार पर रखकर खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के खिलाफ तूर पकड़ रहा यह अभियान

आतों में चिपकता है मैदा

मदा बहुत चिकना और महीन होता है, साथ ही इसमें डाइट्री फाइबर बिल्कुल नहीं होता है इसलिए इसे पचाना आसान नहीं होता। सही से पाचन न हो पाने के कारण इसका कुछ हिस्सा आंतों में ही चिपक जाता है और कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके सेवन से अक्सर कब्ज की समस्या हो जाती है।

डायबिटीज

मैदा खाने से शुगर लेवल तुरंत ही बढ़ जाता है, क्यों कि इसमें बहुत ज्याीदा हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स  होता है। तो अगर आप बहुत ज्या दा मैदे का सेवन करते हैं, तो पैंक्रियास की फिक्र करना शुरु कर दें।

अल्जाइमर की काट है ये, आपकी रसोई में मिलने वाली छोटी-छोटी चीजें

कोलेस्ट्रॉल और मोटापा

मैदा में स्टार्च और शुगर की मात्रा बहुत होती है इसलिए इसे खाने से मोटापा जल्दी बढ़ता है। मोटापे का ज्यादातर कनेक्शन खतरनाक बीमारियों से ही है। साथ ही इसका सेवन ज्यादा करने से कोलेसट्रॉल और ब्लड ट्राइग्लीसराइड स्तर भी बढ़ता है। इसलिए अगर आप भयानक बीमारियों और मोटापे से बचना चाहते हैं तो आपको आज बल्कि अभी से ही मैदा का इस्तेमाक करना बंद करना होगा।

 

 

 

LIVE TV