पर्यटनों के लिए खास है हरियाणा का यह खूबसूरत शहर

केरल, नैनीताल तो हर कोई जाता है आज आपको लेकर चलते हैं भारत के राज्य हरियाणा। सोहना हरियाणा का एक खूबसूरत शहर है जो दिल्ली से महज 64 किमी की दूरी पर है। इस शहर में मंदिरों,किलों, झीलों, झरनों का अनोखा संगम है। यहां की प्राकृतिक काया देखते ही बनती है। यहां पर्यटन के लिहाज से ढेर सारे स्थल मौजूद हैं। आइये आपको इस राज्य की खूबसूरती से और रूबरू कराते हैं।

खूबसूरत शहर

सोहना झील और झरना

आप यहां घूमने की शुरुआत यहां की सोहना झील और झरने से कर सकते हैं। यहां की मिट्टीको सोना उगलने के कारण इस झील का नाम सोहना पड़ा। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई हम ये बात नहीं कह सकते हैं। सोहना स्थित यह झरना अपने औषधिय गुणों के लिए जाना जाता है। यह पानी बहुत गुणकारी हैं यहां के पानी से त्वचा संबंधी अनेकों बीमारियां दूर हो जाती हैं। यहां आने वाले पर्यटक इस खास पानी से स्नान करना पसंद करते हैं। यहां स्टीम बाथ की भी सुविधा उपलब्ध है। यहां नहाने के लिए एक मिनी स्विमिंग पूल भी बना हुआ है। पर्यटकों के लिए यह एक शानदार स्थल है।

यह भी पढ़ें: कसौटी जिंदगी की-2 में कोमोलिका के किरदार में नज़र आएंगी बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट

दमदमा झील

सोहना झील के अलावा आप यहां की दमदमा झील में भी नहाने का मजा ले सकते हैं। इस झील की गुड़गांव से दूरी महज 21 किमी की है। यह झील यहां के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक हैं। मनमोहक हरियाली और पहाड़ियों से घिरी यह झील एक शानदार पिकनिक स्पॉर्ट भी है। वीकेंड पर लोगों को यहां मौज मस्ती करते देखा जा सकता है। यहां पर बोटिंग, ज़ोरबिंग और अन्य एड़वेंचर गतिविधियों की भी सुविधा उपलब्ध है। यहां आसपास के काफी सारे लोंग छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। यहां खाने-पीने का भी हर साधन उपलब्ध है।

कम्बोज खंडहर

आप यहां के सोहना में कम्बोज के खंडहरों को देख सकते हैं। माना जाता है कि कम्बोज लोग लोधी और मुगल साम्राज्य के अंतर्गत शाही पहचान रखते थे। ये परिवार सोहना से पास बसने शुरू हुए थे। ये खंडहर उस समय के हैं जब अंग्रेजों ने यहां आकर्मण किया था। भारतीय इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां की सैर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ये वाला फ्राइड राइस भी कर देगा दिल खुश, खाते ही कहेंगे वाह

सोहना का पहाड़ी किला

प्राकृतिक स्थलों के साथ-साथ आप यहां के ऐतिहासिक इमारतों की भी सैर कर सकते हैं। यह किला अरावली पहाड़ियों के पास स्थित है जिसे भरतपुर हिल फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। इस किले को कई बार तोड़ा और कई बार बनाया गया है। अब यह किल एक खंडर के रूप में स्थित है।

 

LIVE TV