GoodBye 2021: इन गानों ने इस साल सबको किया झूमने पर मजबूर

साल 2021 चंद दिनों में ख़त्म होने को है। इस साल बहुत सी घटनाएं घटित हुई। कोरोना की दूसरी लहर से ले कर, भारत का T-20 वर्ल्ड कप से भाहर हो जाना, कई मामलों पर हम सब ने दुख झेला। लेकिन इस साल कुछ ऐसे गाने रिलीज़ हुए, जिन्होंने हमे अपने ग़मों को भूल कर झूमने पर मजबूर किया। लोगों ने इन गानों को ख़ूब सर्च किया और लाखों बार देखा। आइये एक नज़र डलते हैं इन गानों पर।

तुमसे भी ज़्यादा-

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फ़िल्म ‘तड़प’ के मुख्य गाने ‘तुमसे भी ज़्यादा’ को लोगों ने ख़ूब पसंद किया। इस गाने को प्रीतम और अरिजीत सिंह ने गाया है। इर्शाद क़ामिल और प्रीतम ने इसके बोल लिखे हैं, और प्रीतम ने इसे प्रोड्यूज़ किया है। YouTube पर इस गाने को 34 लाख़ से ज़्यादा बार देखा गया हैं।

शिद्दत-

सन्नी कौशल और राधिका मदान की फ़िल्म ‘शिद्दत’ का टाइटल सॉन्ग लोगों को क़ाफ़ी पसंद आया। इस गाने को मनन भारद्वाज ने लिखा, गाया और प्रोड्यूज़ किया है। YouTube पर इस गाने को 13 लाख़ से ज़्यादा बार देखा गया है।

होए इश्क ना

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फ़िल्म ‘तड़प’ का एक और गाना ‘होए इश्क ना’ भी लोगों को बहुत पसंद आया। इस गाने को बी प्राक, डिनो जेम्स और प्रीतम ने गाया है। इस गाने के बोल इर्शाद क़ामिल, डिनो जेम्स और प्रीतम ने लिखे हैं और इसे प्रीतम ने प्रोड्यूस किया है। YouTube पर इस गाने को 3.5 लाख़ से ज़्यादा बार देखा गया है।

दिल गलती कर बैठा है

यह गाना किसी फ़िल्म का नहीं है, यह एक ‘सिंगल’ गाना है, जिसे लोगों ने रिपीट मोड पर सुना है। यह गाना एक पुराने गाने ‘दिल ग़लती कर बैठा है’ का रीमेक है। इस गाने को जुबिन नौटियाल, मीत ब्रदर्स और शार्दुल राठौर ने गाया है। इसके बोल मीत ब्रदर्स, मनोज मुंतशिर और शार्दुल राठौर ने लिखा है और मीत ब्रदर्स और शार्दुल राठौर ने इसे प्रोड्यूज़ किया है। YouTube पर इस गाने को 2 करोड़ 69 लाख़ से ज़्यादा बार देखा गया है।

रातां लंबिया

सिद्धार्त मलहोत्रा और कियारा आडवानी की फ़िल्म ‘शेरशाह’ का बेहद पॉपुलर गाना ‘रातां लंबिया’ लगभग सभी की ज़ुबां पर था। इस गाने को असीस कौर, जुबिन नौटियाल और तनिश्क बाग्ची ने गाया है। इसके बोल तनिश्क बाग्ची ने लिखे हैं। YouTube पर इस गाने को 4 करोड़ 67 लाख़ से ज़्यादा बार देखा गया है।

बारिश की जाए

यह गाना किसी फ़िल्म का नहीं, बल्कि एक ‘सिंगल’ गाना जो लोगों को ख़ूब पसंद आया। इस गाने में नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी और सुनंदा शर्मा मुख्स रूप से नज़र आए। इस गाने को बी प्राक ने गाया और प्रोड्यूज़ किया है। इस गाने के बोल जानी ने लिखे हैं। YouTube पर इस गाने को 4 करोड़ 80 लाख़ से ज़्यादा बार देखा गया है।

़िलहाल 2 मोहब्बत

अक्षय कुमार और नूपूर सैनॉन के ‘फ़िलहाल’ गाने के बाद ‘फ़िलहाल 2 मोहब्बत’ गाने ने लोगों का दिल छू लिया। इस गाने को ऐम्मी विर्क और बी प्राक ने गाया है। इस गाने के बोल जानी ने लिखे हैं। इस गाने को बी प्राक ने गाया और प्रोड्यूज़ किया है। YouTube पर इस गाने को 5 करोड़ 30 लाख़ से ज़्यादा बार देखा गया है।

लुट गए

इस गाने में इमरान हाशमी और युक्ति मुख्य कलाकार के रूप में नज़र आए हैं। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है। इस गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। इसको तनिश्क बाग्ची ने प्रोड्यूज़ किया है। YouTube पर इस गाने को 1 अरब से ज़्यादा बार देखा गया है।

यह भी पढ़ें – GoodBye 2021: इस साल इन बॉलिवुड सेलेब्स ने रचाई शादी

LIVE TV