इस पहाड़ी फल में हैं वो खूबियां जो किसी दवा में नहीं, खाकर आप हमेशा मचाएंगे धमाल

किवी

नई दिल्ली। किवी एक पहाड़ी फल है जिसका रंग अंदर से हरा और बाहर से भूरा होता है। किवी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। किवी फल में एंटीएजिंग से लेकर डायबिटीज तक इसके इतने फायदे हैं जिन्हें जानने के बाद आप इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहेंगे। तो चलिए जानेंगे किवी के अन्य फायदो के बारे में-

-इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। ये त्वचा की कोशिकाओं को लंबे समय तक ठीक रखते हैं और प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं।

-किवी में 27 से भी अधिक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह फाइबर, विटामिन सी और ई, कैर्टेनॉयड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रकार के मिनिरल्स से भरपूर है।

यह भी पढ़ें-डॉक्टर की सलाह पर सेब तो खाते ही होंगे, अब टमाटर भी शुरू कर दो, सिर्फ एक…

-इसमें विटामिन सी सबसे अधिक मात्रा में होता है जो संतरे की अपेक्षा दोगुनी मात्रा में होता है। यह शरीर में आयरन को सोखने में मदद करता है। खासतौर पर अनीमिया के उपचार में इसका सेवन बहुत अधिक फायदेमंद है।

-किवी में मौजूद फाइबर शरीर का पाचन तंत्र ठीक रखने में मदद करता है। खासतौर पर कब्ज की समस्या में इसका सेवन बेहद फायदेमंद है।

-इसमें ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है जिससे रक्त में गलूकोज नहीं बढ़ता। इस वजह से यह डायबिटीज, दिल के रोग और वेट लॉस में बहुत फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें-छींक रोकने से जा सकती है आपकी आवाज और फट सकते हैं कान के पर्दे

-इसमें केले जितना ही पोटैशियन पाया जाता है जो ओस्टियोपोरोसिस के रोगियों के लिए फायदेमंद है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।

-गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 400 से 600 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है। यह फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। गर्भ में बच्चे के मस्तिष्क के विकास में इसके सेवन से बहुत फायदा मिल सकता है।

LIVE TV