लोहड़ी पर ही नहीं, रूटीन में शामिल करें मक्का, सिर्फ इसमें हैं ये 7 बेमिसाल फायदे

मक्कानई दिल्ली। मक्के की खेती संपूर्ण भारत में की जाती है। मक्के से हमारे शरीर को फाइबर, विटामिन्स, कैरोटिनॉयड्स, फेरूलिक एसिड्स मिलता है जिससे शरीर को आंखो की समस्या, दिल के रोग, कैंसर जैसी बड़ी परेशानियों से दूर रखा जा सकता है।

मक्के के दानों से पकौड़े और अन्य कई पकवान बनाए जाते हैं। तो चलिए आज जानते हैं मक्के से जुड़े कुछ अनसुने हर्बल नुस्खों के बारे में-

मक्के के दाने उबाल कर खाने से आमाशय मजबूत होता है। यह खून को बढ़ाने वाला (रक्त-वर्धक) भी होता है। कहा जाता है कि जिन्हें रक्त अल्पता (एनिमिया) की शिकायत हो, एक महिने तक लगातार एक मक्का उबालकर खाएं तो समस्या का संपूर्ण निदान हो जाता है।

पहले मक्के के उबले दानों को चबाया जाए और अंत में इस पानी को पिया जाए, तो यह किडनी और मूत्र तंत्र को बेहतर बनाता है। किडनी की सफाई के लिए यह उत्तम फार्मूला है। आदिवासियों के अनुसार ऐसा करने से पथरी होने की संभावनाएं खत्म हो जाती हैं।

मक्का के भुट्टे को जलाकर उसकी राख तैयार कर ली जाए और इसे पीस लिया जाए। फिर इसमें अपने स्वाद के अनुसार सेंधा नमक डालकर दिन में 4 बार एक चम्मच फांकी लेने से कुकर खांसी, कफ और सर्दी में आराम मिलता है।

ताजा मक्का के भुट्टे को पानी में उबाल लिया जाए और छानकर इसमें मिश्री मिलाकर पीने से पेशाब की जलन और गुर्दों की कमजोरी भी दूर होती है।

गर्भवती महिलाओं को भी मक्का को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। इसमें फॉलेट गर्भावस्था में मां और शिशु, दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था में बहुत लाभकारी होते हैं। लेकिन आपको किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम है तो चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

मक्का बीटा-कैरोटिन का भी बहुत अच्छा स्त्रोत होता है, जो कि शरीर में जाते ही विटामिन ए में बदल जाता है। दरअसल विटामिन ए आखों और त्वचा के लिए बहुत जरूरी होता है। यह स्किन और म्यूकस मैम्ब्रेन को भी हेल्दी बनाता है। इतना ही नहीं, मक्का का आटा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

मक्का का आटा कोलेस्ट्रॉल को कम कर कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का रिस्क कम करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो दिल को स्वस्थ बनाने का काम करता है। यह हाई बीपी की समस्या को कम कर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम करता है।

LIVE TV