गलती से भी न लगाएं अपने घर में ये 4 पौधे, केवल छूने से हो सकती है मौत

पेड़-पौधेनई दिल्ली। अधिकतर लोगों को पेड़-पौधे का बेहद शौक होता है। अपने घर, गार्डन को सजाने के लिए लोग कई तरह के फूल-पौधे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पेड़ पौधे को लेकर जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप भी चौक जाएंगे।

दरअसल दुनिया में पौधों की करीब 8 हज़ार ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद जहरीली होती हैं जिन्हें केवल छुने मात्र से आपकी जान भी जा सकती है। तो चलिए जानते हैं उन जहरीले पौधों के बारे में जो बेहद खतरनाक होते हैं-

Aconite (क्वीन ऑफ़ पॉइसन)

इसमें एक्टोनाइट नाम का जहर पाया जाता है। इस पौधे पर पीले और बैंगनी जहरीले फूल आते हैं। इसे केवल छूने मात्र से कई तरह की एलर्जी हो सकती हैं। साथ ही इसे खाने से कुछ ही घंटों में मौत हो जाती है।

यह भी पढ़ें-रेप से पहले चार बार सोचेंगे हैवान, लड़की ने ही तैयार किया है ऐसा फॉर्मूला

Ricinus communis (कैस्टर बीन्स)

कैस्टर बीन्स में राइसिन नाम का जहर पाया जाता है जोकि हरे और गुलाबी रंग का होता है। राइसिन शरीर में प्रोटीन बनने की प्रक्रिया को पूरी तरह बंद कर देता है। ये सायनाइड से 6000 गुना जबकि रैटल स्नेक से 12000 गुना जहरीला होता है। इससे युद्ध में इस्तेमाल होने वाले जैविक हथियार भी बनाए जाते हैं। साथ ही इसके बीज में एब्रिन नाम का जहर पाया जाता है जिससे सिर्फ 2 बीज इंसान को मिनटों में मौत दे सकती हैं।

Lily of the Valley

इसमें ग्लाइकोसाइड नाम का जहर पाया जाता है। सफ़ेद फूलों वाला ये पौधा देखने में बेहद खूबसूरत होता है। इसके जहर से इंसान की 24 घंटों के अन्दर मौत हो जाती है।

यह भी पढ़ें- इस जगह मनाया जाता है सबसे पहले न्यू ईयर

Hemlock

इसमें टोक्सिन कोनाइन नाम का जहर पाया जाता है। इस पर सफ़ेद रंग के बेहद जहरीले फूल आते हैं। इसके जहर से अगर मौत न भी हो तो आदमी की याददाश्त चली जाती है।

LIVE TV