पत्नी को धोखा देकर युवक कर रहा था दूसरा निकाह, मौके पर पोल खुलने से मचा बवाल

रिपोर्ट- विकास

कानपुर। अनवरगंज थाना क्षेत्र में ताज मैरिज हॉल में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक मासूम बच्चे को गोद मे लिए महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। शादी करने जा रहे युवक को अपना पति बताते हुए वह महिला ने बवाल शुरू कर दिया। आरोपी युवक मौके से भाग निकला और कुछ देर में ही बराती भी भाग गए। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शांत कराया। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

shadi me bwaal

लखनऊ का रहने वाला मोहम्मद मेराज की 3 वर्ष पूर्व मैनपुरी की रहने वाली महिला सब्बो से शादी हुई थी। दोनों को 2 वर्ष की बेटी भी है। 4 दिन पहले मेराज ने पत्नी सब्बो को उसके मायके मैनपुरी मे छोड़ दिया और बोला कि वह काम के सिलसिले से बाहर जा रहा है। आज महिला सब्बो को पता चला की मेराज कानपुर में दूसरी शादी कर रहा है।

इस बात की जानकारी पर सब्बो का पूरा आ गयी और अनवरगंज थाने जाकर पूरा मामला बताया लेकिन पुलिस मामले को टालती रही। इस पर महिला अपनी बहन के साथ ताज मैरिज हाल पहुंच गई। सब्बो ने हाल में बवाल शुरू कर दिया और सभी को हकीकत से रूबरू किया। इसी बीच आरोपी बाराती संग मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़े: अटल जी को समर्पित रही नगर निगम कार्यकारिणी, कई अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर  

बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को शांत कराया। जिससे आज शादी होनी थी उसके भाई ने बताया कि उन्हें मेराज के शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी। अब वह भी आरोपी मेराज के खिलाफ मुकदमा लिखवाएगा। उन्होंने बताया की आज की शादी में 4 लाख रुपये खर्च हुये है। वह भी लेंगे।

LIVE TV