अटल जी को समर्पित रही नगर निगम कार्यकारिणी, कई अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर  

रिपोर्ट- प्रिंस राज

लखनऊ। राजधानी के सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की याद में शहर को ‘अटलमय’ बनाने के लिए शुक्रवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में उनके नाम पर अस्पताल, स्मृति उपवन, चौराहे, लॉन, कल्याण मंडप आदि बनाए जाने के प्रस्ताव पास हुए। इस्माइलगंज का नगर निगम डिग्री कॉलेज व अवध चौराहे से दुबग्गा चौराहे तक के हाई-वे का नाम भी पूर्व पीएम के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही हजरतगंज चौराहे का नाम भी अटल के नाम पर रखने का प्रस्ताव पेश किया गया। निगम ने इस पर सहमति दे दी है। शासन की मंजूरी के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।

lucknow nagar nigam

नगर निगम मुख्यालय पर हुई कार्यकारिणी की बैठक पूरी तरह से अटलमय रही। बैठक की थीम स्वच्छ शासन, नागरिक सुरक्षा, शिक्षा, उपचार, अनुशासन और सहभागिता थी। बैठक में पास हुए प्रस्ताव के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर घैला के पास 300 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम जमीन उपलब्ध करवाएगा और आयुष विभाग इसे संचालित करेगा।

निगम की 5 से 6 हेक्टेयर की जमीन पर ‘अटल स्मृति उपवन’ बनाया जाएगा। इसके लिए बिजनौर, अमौसी व पीजीआई के आसपास जमीन तलाशी जा रही है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि स्मृति उपवन में संग्रहालय बनाया जाएगा, जहां पर अटल से जुड़ी यादगार चीजें जनता के लिए रखी जाएंगी। इसके अलावा उनकी 51 कविताओं और सदन में दिए गए भाषणों के शिलालेख भी होंगे।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फतवो को किया बैन, मुस्लिम धर्मगुरूओं ने किया समर्थन

महापौर ने बताया कि नगर निगम की खाली जमीनों पर अटल के नाम पर कल्याण मंडप और लॉन बनाए जाएंगे, जहां शादी व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। इससे नगर निगम को आमदनी तो होगी है साथ ही जमीनों पर अतिक्रमण भी नहीं हो सकेगा।

 

LIVE TV