दुनिया की दो महाशक्तियों हो सकते हैं आमने-सामने, Russia ने Ukraine बोला धावा

दिलीप कुमार

शक्ति प्रदर्शन और वर्चश्व के चक्कर में दुनिया की दो महाशक्तियों के आमने-सामने होने का संकेत मिल रहा है। तीसरे विश्व युद्ध का अनुमान सत्य हो सकता है। अभी कुछ घंटो पहले रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला बोल दिया है। इस हमले का आदेश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिया है। अभी ये गनीमत है कि रूस ने यूक्रेन सेना को हथियार डालने को कहा है। ताजा ख़बर के मुताबिक यूक्रेन के जवानों की मौत हो चुका है।

गौरतलब है कि ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार ने आपातकालीन हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए यूक्रेन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक विमान दिल्ली के लिए वापस लौट रहा है। यूक्रेन ने कहा कि उसने अपने पूर्वी क्षेत्रों में रूसी सैन्य अभियानों के बीच अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

इस बीच भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को तत्काल कम करने का आह्वान किया और आगाह किया कि स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील हो सकती है। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में सेना नहीं भेजने और शांति से मसले हल करने की अपील की है।

LIVE TV