फर्जी फोटो से भारत को बदनाम करने की साजिश हुई नाकाम, डिलीट हुआ पाक का डिफेंस अकाउंट

डिफेंसनई दिल्ली। भारत के खिलाफ हमेशा झूठ और कड़वा बोलने वाला पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर से बेनकाब हो गया। दरअसल पाकिस्तान डिफेंस ने ट्विटर हैंडल पर एक भारतीय लड़की की फर्जी तस्वीर शेयर की, जिसमें उसके हाथ में प्लेकार्ड लिए हुए दिखाया गया है, जिसमें भारत के खिलाफ टिप्पणी लिखी गई है।

यह तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है और इसे फोटो शॉप द्वारा बनाया गया है। भारतीय लड़की की फर्जी तस्वीर शेयर करने पर ट्विटर ने पाकिस्तान डिफेंस के अकाउंट को डिलीट कर दिया है।

वहीं ट्विटर का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान के डिफेंस हैंडल को सस्पैंड कर दिया गया है। पाकिस्तान हमेशा से ही अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रहा था। वह लगातार भारत के विरोध में ट्वीट कर रहा था और फर्जी तस्वीरों को शेयर कर रहा था। इसे ट्विटर ने नियमों का गंभीर उल्लंघन माना और पाकिस्तान डिफेंस का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया।

गुजरात चुनाव : भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 36 रणबांकुरों को मिला मैदान मारने का मौका

इस बार पाकिस्तान ने भारतीय लड़की की फर्जी तस्वीर को भारत के खिलाफ अधिप्रचार के तहत शेयर किया था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फर्जी तस्वीर पोस्ट करने की चालबाजी तो की, लेकिन फर्जी तस्वीर को असली साबित करने में नाकाम रहा। इस तस्वीर में लाल रंग के गोले में लड़की का अंगूठा दिख रहा है, जिसे देखकर कोई आम व्यक्ति भी बता सकता है कि यह फर्जी तस्वीर है।

इस फर्जी तस्वीर में ध्यान देने वाली बात यह है कि तस्वीर में जो भारतीय लड़की है वो मुस्कुरा रही है। ट्विटर ने पाकिस्तान की इस हरकत को नियमों का उल्लंघन माना और उसके डिफेंस हैंडल को सस्पेंड कर दिया।

LIVE TV