कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का आज भाजपा में विलय, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज वह भाजपा मे शामिल हो जाएंगे। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ कई अन्य बड़े कांग्रेसी नेताओं के समेत उनके बेटे रणइंद्र सिंह, उनकी बेटी जय इंदर कौर भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय करेंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी के भाजपा में विलय के बाद कैप्टन और उनके करीबियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

भाजपा के पास पंजाब में 2 सीटें हैं। भाजपा में शामिल होने की कैप्टन की कई दिनों से चर्चा चल रही थी। पिछले महीने की 30 अगस्त को भी कैप्टन ने प्रधानमंत्री मोदे से मुलाकात की थी लेकिन कैप्टन ने भाजपा में शामिल होने की बात को नाकार दिया। बता दें कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का निर्माण किया था। विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंध करके चुनाव लड़े थे।

दिल्ली में आज सुबह कैप्टन अमरिंदर सिंह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलकात हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं की आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा द्वारा कैप्टन अमरिंदर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

LIVE TV