राहुल पर हमला बोलने के लिए BJP ने उतारा तगड़ा प्रवक्ता, आते ही कर दी सबकी बोलती बंद!

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राफेल मामले में झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि पूरा गांधी परिवार भ्रष्ट है।

 sambit patra

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां मीडिया से कहा, “राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं। वह राष्ट्रीय सुरक्षा को मजाक बना रहे हैं। पूरा गांधी परिवार भ्रष्ट है और वे लोग दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं?”

राहुल गांधी ने एक फ्रांसीसी वेबसाइट की ओर से राफेल लड़ाकू विमान के संबंध में ताजा खुलासे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भ्रष्ट’ करार दिया और पद छोड़ने के लिए कहा, जिसके तुरंत बाद पात्रा ने यह टिप्पणी की।

पात्रा ने कहा, ” ‘क्राउन प्रिंस’ राफेल के संबंध में अपने पास सभी प्रकार की जानकारी होने का दावा करते हैं..वह सर्वोच्च न्यायालय क्यों नहीं जाते?”

यह भी पढ़ें:- आ गई ‘मोदी’ की ‘लालू-लीला’, अब खुलेंगे कहानी के सारे राज!

उन्होंने राहुल को चुनौती देते हुए कहा कि वह फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांदे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्ट कहे जाने का सबूत पेश करें।

यह भी पढ़ें:- गृह मंत्रालय ने दी ‘तितली’ तूफान से जुड़ी ये बड़ी जानकारी, बताया आगे क्या होगा?

पात्रा ने कहा, “उन्होंने(राहुल ने) कहा है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री को भ्रष्ट कहा है। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि ऐसा कोई बयान पेश करे, जिसमें उन्होंने (ओलांद ने) ऐसा कुछ कहा हो। उन्होंने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कहां किया है?”

देखें वीडियो:-

LIVE TV