गृह मंत्रालय ने दी ‘तितली’ तूफान से जुड़ी ये बड़ी जानकारी, बताया आगे क्या होगा?

नई दिल्ली। भयावह तूफान तितली ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के तट को पार करने से पहले ओडिशा के गोपालपुर में सुबह दस्तक दी। गृह मंत्रालय ने एक बयान में यह बात कही। तूफान को श्रेणी दो के तूफान के रूप में माना जा रहा है। यह भी कहा गया कि “तूफान के कमजोर पड़ने के साथ हवाओं की रफ्तार भी कम होने के आसार हैं।”

गृह मंत्रालय

बयान के मुताबिक, “भयावह तूफान तितली ने श्रीकाकुलम जिले के पलासा के पास से आंध्र प्रदेश दक्षिण ओडिशा तट को दक्षिण-पश्चिम गोपालपुर की ओर पार किया। इसने तड़के 4.30 बजे से 5.30 बजे के बीच 140-150 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 165 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ पार किया।”

यह भी पढ़ें:- उड़ती चप्पल का शिकार हुए नीतीश कुमार, हो गयी फजीफत!

ओडिशा के अब तक प्रभावित जिलों में गंजम, गजपति, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, भद्रक और बालासोर शामिल हैं। तूफान के चलते गंजम, गजपति और पुरी में भारी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें:-मोदी के खिलाफ राहुल ने कही वो बात, जिससे चढ़ गया भाजपा का पारा

तूफान के चलते तीन लाख लोगों को अपने घरों को खाली करना पड़ा है। विस्थापितों के लिए कुल 1,112 राहत शिविर खोले गए हैं। गंजम में 105 गर्भवती महिलाओं और जगतसिंहपुर में 18 गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV