दलित चिंता को लेकर आपस में भिड़े मंत्री-सांसद, गिनायी उपलब्धियां

रिपोर्ट- विशाल सिंह

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। गोंडा पहुँचे यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री रामपति शास्त्री ने दलित अत्याचार मुद्दे पर अपनी ही पार्टी की बहराइच से सांसद सावित्रीबाई फुले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सावित्रीबाई फुले सांसद

दरअसल दलित मुद्दे और अम्बेडकर पर जिस तरह भारतीय जनता पार्टी की सांसद सावित्रीबाई फुले ने पार्टी के खिलाफ रुख अपना रखा है। उस पर जबाब देते हुए योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री रामपति

यह भी पढ़ेंः2018 में भी चल रहा है पुराने नोट बदलवाने का खेल, बरामद हुए 50 लाख

शास्त्री ने कहा ‘भारतीय जनता पार्टी अपना काम कर रही है और लगता है वो (सावित्रीबाई फुले) पार्टी से समन्वय नहीं बनाना चाहती है, भाजपा जीतना काम दलितों के लिए कर रही है, जितना काम गरीबों को लिए कर रही उतना संभवता कोई दल ने नहीं किया’।

बाबा साहेब अंबेडकर पर मंत्री रामपति शास्त्री ने कहा ये पहली बार है भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो सम्मान बाबा साहेब को दिया है वो किसी ने नहीं दिया बाकी दलों ने सिर्फ भुनाया है। शुरू से लेकर अब तक किसी ने सम्मान नहीं दिया है। मंत्री से यह पूछे जाने पर क्या भारतीय जनता पार्टी दलितों के साथ खड़ी है इस पर जबाब देते हुई मंत्री ने कहा कि हम दलितों के बच्चों को छात्रवृत्ति दे रहे है, वृद्धा पेंशन दे रहे है।

यह भी पढ़ेंःयुवती का अपहरण कर किया गैंगरेप, बेहोशी हालत में छोड़कर आरोपी हुए फरार

गौरतलब हो कि भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने दलित और अम्बेडकर के मुद्दे पर पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपना रखी है।  राजनीतिक गलियारे में ये भी सुगबुगाहट है कि सांसद सावित्री बाई फुले जल्द ही भारतीय जनता पार्टी से किनारा करने वाली है।

देखें वीडियोः

LIVE TV