हर पूजा में नारियल का विशेष महत्व, लेकिन महिलाएं क्यों नहीं फोड़ती हैं श्रीफल… जानें

नारियल के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। घर में या मंदिर में कोई भी पूजा हो नारियल को शामिल किया जाता है। किसी भी पूजा में नारियल का विशेष महत्व है। लेकिन नारियल फोड़ने का काम हमेशा पुरुष ही करते हैं कभी यह काम महिलाएं नहीं करती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर महिलाएं क्यों नहीं नारियल फोड़ती है।

नारियल

नारियल को बीज रूप में माना जाता है। इसे उत्पादन क्षमता से जोड़ा गया है। नारी बीज रूप में ही शिशु को जन्म देती है। इसलिए ही नारी का नारियल फोड़ना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि अगर महिलाएं नारियल फोड़ती है तो इससे उनकी संतान पर बुरा असर पड़ता है। महिलाएं केवल नारियल देवी को चढ़ा सकती हैं। देवी-देवताओं को श्रीफल चढ़ाने के बाद पुरुष ही इसे फोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: काशी में मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर, सच्चे दिल से मांगी गई हर मुराद होती है पूरी

नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। नारियल से निकले जल को भगवान की मूर्तिओं पर भी चढ़ाया जाता है। माना जाता है कि जब भगवान विष्णु ने धरती पर जन्म लिया था तो वह अपने साथ लक्ष्मी, नारियल का वृक्ष तथा कामधेनु लाए। इसलिए नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास माना जाता है इसलिए भी नारियल को हर पूजा महत्व है।

LIVE TV