काशी में मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर, सच्चे दिल से मांगी गई हर मुराद होती है पूरी

काशी के गंगा किनारे बालाजी घाट पर स्थित मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर सुबह से ही अपने भक्तों की लंबी कतार खड़ी कर देता है। मां दुर्गा की पूजा में ब्रह्मचारिणी देवी का दर्शन-पूजन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

मां ब्रह्मचारिणी

श्रद्धालु मां के इस रूप का दर्शन करने के लिए नारियल, चुनरी, माला-फूल आदि लेकर श्रद्धा-भक्ति के साथ अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। लोग मां के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं।

ब्रह्मचारिणी देवी का स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय एवं अत्यन्त भव्य है। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बायें हाथ में कमंडल रहता है। जो देवी के इस रूप की आराधना करता है उसे साक्षात परब्रह्म की प्राप्ति होती है। मां के दर्शन मात्र से श्रद्धालु को यश और कीर्ति प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: ये तुलना ही है जो आपको विनाश के कगार पर ले जाता है

माना जाता है कि यहां जो भी सच्चे दिल से अपने दिल की मुराद मांगता है। मां उसकी हर मनोकामना को अवश्य पूरी करती है। यहीं नहीं नवरात्रि के दिनों में यहां पर भक्तों का तांता लगा रहता है। लोग नारियस, चुनरी, माला-फूल आदि लेकर अपनी हर मनोकामना की पुकार हो इसलिए यहां आते हैं।

LIVE TV