प्रार्थना सभा के दौरान चर्च में गोलीबारी, 26 लोगों की मौत

अमेरिकाटेक्सस। अमेरिका के टेक्सस में एक चर्च के अंदर भयंकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर घटना पर शोक जताते हुए कहा है कि वह जापान से हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच जंग में मरेंगे करीब 10 लाख लोग!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ टेक्सस के एक बैप्टिस्ट चर्च में हुई गोलीबारी में 26 से अधिक लोग मारे गए हैं। सदरलैंड स्प्रिंग्स स्थित चर्च में यह हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह लगभग 11:30 बजे (स्थानीय समय) रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान एक बंदूकधारी चर्च में घुसा और गोलीबारी शुरू कर दी।

भ्रष्टाचार मामले में सऊदी अरब के राजकुमार हुए गिरफ्तार, 11 शहजादों को भी हुई जेल

चर्च के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए लाइफ सपॉर्ट हेलिकॉप्टर भी मंगाए गए हैं। पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है। टेक्सस के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने ट्वीट कर कहा, ‘इस घृणित कार्य से जिन सभी लोगों को नुकसान हुआ है, हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। हम पुलिस का शुक्रिया अदा करते हैं।’ गौरतलब है कि मारे गए हमलावर की पहचान केविन पैट्रिक केली के रूप में हुई है। 26 वर्षीय पैट्रिक को 2014 अमेरिकी एयरफोर्स से निकाल दिया गया था।

https://twitter.com/realDonaldTrump/status/927265906086031363

LIVE TV