जब तेजस्वी-मोदी में छिड़ा घमासान, जंग के मैदान में तब्दील हुआ ट्विटर

बिहारपटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महागठबंधन टूटने के बाद से जो बयानबाजी शुरू हुई थी। वह अभी तक शांत नहीं हुई है। आए दिन एक न एक विवाद सामने आता ही जाता है। चाहे शरद यादव और अनवर अली को पार्टी से निष्कासित पर उतपन्न हुआ विवाद रहा हो। या मौजूदा समय में चल रहे उपमुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री विवाद हो।

दरअसल, बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। बिहार के दोनों बड़े नेताओं के बीच ट्वीटर पर जंग छिड़ गई है।

यह भी पढ़ें:- राहुल ने कसा भाजपा पर तंज, बोले- मोदी जी, गुजरात में हम आपको बिना अपशब्द बोले हराएंगे

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़े तल्खो अंदाज में सुशील मोदी पर वार करते हुए कहा, ‘सुशील मोदी बतायें नीतीश जी ने उनकी पार्टी को 2013 में लात मार बाहर क्यों किया था? फिर मैं उनके प्रश्न का जवाब दूंगा। उन्होंने कहा, ‘हम जमीर बेच आपकी तरह नीतीश वंदना नहीं करते। आपकी तरह हारे हुए व बेईज्जत होकर चोर दरवाज़े की राजनीति नहीं करते।’

असल में तेजस्वी यादव उस ट्वीट से भड़के हुए थे जिसमें सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा था, ‘तेजस्वी यादव बेनामी सम्पत्ति के बारे में न जांच एजेंसियों को जवाब दे पाये, न मुख्यमंत्री के साथ एकांत वार्ता में तथ्यपरक और बिंदुवार उत्तर दे पाये थे।

उन्होंने कहा कि 27 अगस्त की रैली में जनता को जवाब देने की बात भी सही साबित नहीं हुई। अब वे चार्जशीट दाखिल होने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- पाक आर्मी के पूर्व चीफ पर भड़के मोदी, गुजरात में किया कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेकने का आह्वान

गौरतलब है कि इन दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से ट्विटर वार चला आ रहा है। खासकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दोनों नेता एक दूसरे को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने वाले तेजस्वी यादव सत्ता से हटने के बाद से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधते रहते हैं।

यह भी देखें:- 

LIVE TV