तालीबान ने जारी किया फरमान, कहा- अब महिलाएं अपने पतियों के साथ भी रेस्टोरेंट में नहीं खा सकती खाना

अफगानिस्तान पर शासन कर रही तालीबानी हुकूमत ने पश्चिमी हेरांत प्रांत में लैंगिक अलगाव को लेकर एक नई योजना लागू किया है। खाम प्रेस ने जानकारी देते हुए बताया कि नियम लागू होने के बाद पुरुषों को परिवार के सदस्यों के साथ रेस्टोरेंट में बैठकर खाने खाने की इजाजत नहीं है।

वहीं अफगान न्यूज एजेंसी से मिली ख़बरों के मुताबिक पुण्य और रोकथाम मंत्रालय की ओर से लागू किए गए नियमों के तहत यह कहा गया कि अगर पति-पत्नी हैं, तब भी वे रेस्टोरेंट में साथ नहीं बैठ सकते हैं।

पुण्य एवं रोकथाम मंत्रालय के अधिकारी रियाज उल्लाह सिरत ने जानकारी देते हुए बताया कि हेरात के पार्कों में लैंगिक अलगाव के लिए पहले एक आदेश जारी किया था। इस नियम के अंतर्गत सभी पार्कों में एक दिन महिलाओं को और एक दिन पुरूषों को जाने की अनुमति थी।

उन्होंने दिनवार जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार को पार्क जाएं, जबकि वहीं पुरूष अन्य दिनों में पार्क में जानें की अनुमति थी।

बता दें कि अफगानिस्तान के द्वारा जारी किए गए नियम को लेकर पश्चिमी देशों के विदेश मंत्रियों ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस तालीबान के इस आदेश से अफगानी महिलाओं के मौलिक अधिकार पर ख़ासा असर पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि सभी अफगानों को उनके मौलिक अधिकार को एंज्वॉय करने का हक है। ये अधिकार अविभाज्य हैं, जो कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में व्यक्त किए गए हैं। मानवाधिकार के सभी नियम संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों द्वारा समर्थित हैं।

LIVE TV