दीदी सारा से पहले तैमूर का बॉलीवुड डेब्‍यू? जानें क्‍या है पूरा सच

बॉलीवुड में तैमूरमुंबई। प्रेगनेंसी के बाद करीना कपूर खान के कई प्रोजेक्‍ट रुक गए थे। उनमें एक प्रोजेक्‍ट उनकी फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ है। अब जब तैमूर थोड़े बड़े हो गए हैं करीना ने वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरू कर दी है। डिलीवरी के बाद से करीना के कमबैक पर उतने सवाल नहीं उठे जितने बॉलीवुड में तैमूर के डेब्‍यू को लेकर सवाल हुए हैं।

बॉलीवुड में तैमूर के डेब्‍यू के लिए फैंस को पता नहीं कितना इंतजार करना पड़ेगा। बीते दिनों आई खबरों के मुताबिक जल्‍द ही तैमूर की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री होने वाली थी। एक ओर जहां हर कोई सारा अली खान की डेब्‍यू फिल्‍म को लेकर बात कर रहे है वहीं तैमूर के डेब्‍यू ने सबको चौंका दिया था।

यह भी पढ़ें: राम रहीम पर ट्वीट करना मीका और सिद्धार्थ को पड़ा भारी

हालांकि वह सभी खबरें महज अफवाह निकलीं। खबरों के मुताबिक, तैमूर मम्‍मी करीना की फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रहे थे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। तैमूर फिलहाल बॉलीवुड में डेब्‍यू नहीं कर रहे हैं। तैमूर के डेब्‍यू से जुड़ी सभी खबरें अफवाह बनकर सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: #Birthday Special: रूबीना की 10 हॉट और सिज़लिंग तस्वीरें उड़ा देंगी आखों की नींद

ऐसा नहीं है कि किसी बॉलीवुड स्‍टार के बच्‍चों ने इतनी कम उम्र में डेब्‍यू नहीं किया है। अबतक कई बॉलीवुड हस्तियां रही हैं, जिन्‍होंने छोटी सी उम्र में ही अपने बच्‍चों को फिल्‍मों में एंट्री दिलाई है। हाल ही में फिल्म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ से शाहरुख खान ने अपने क्यूट बेटे अबराम का डेब्‍यू कराया था।

वीरे दी वेडिंग की बात करें तो बता दें, रिया कपूर इस फिल्‍म को प्रोड्यूस कर रही हैं। करीना के अलावा स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया फिल्‍म का हिस्‍सा हैं। फिल्म को अगले साल ही रिलीज हो समकी है।

LIVE TV