घर के मंदिर में कभी न रखें ऐसी तस्वीरें, लगेगा वास्तु दोष

वास्तु के हिसाब से घर में ऐसी काफी चीजें हैं जो नहीं होनी चाहिए। अगर यह सब चीजें घर में होती हैं तो उनका घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार ही बना रहता है। कुछ लोगों को तस्वीरों का बहुत शौक होता है। वह लोग घर पर हर स्थान पर अपने परिवार वालों के साथ तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन शायद उनको यह नहीं पता कि उनका यह कहना उनके लिए कितना खतरनाक होता है। आज हम आपको तस्वीरों से संबंधित कुछ बाते बताने जा रहे हैं।

वास्तु दोष

तस्वीरों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

घर के स्वर्गीय सदस्यों की तस्वीर हमेशा उत्तर दिशा की तरफ ही लगानी चाहिए। इस तस्वीरों को घर के पूजा घर में नहीं रखना चाहिए। उत्तर दिशा के सिवा और किसी दिशा में इस तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में शांति रहेगी साथ ही पितृदोष भी दूर होगा।

भगवान के क्रोधी रूप की तस्वीर घर के मंदिर या घर में किसी भी दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इनसब चीजों के कारण भी घर में टकराव बना रहता है।

यह भी पढ़ें: दुनिया का कड़वा सच आज भी यह सब चीजें हैं ‘पवित्र’

वैसे तो हनुमान जी की पूजा हर कोई करता है। लेकिन इनकी तस्वीर केवल घर के मंदिर में ही लगानी चाहिए। हनुमान जी की तस्वीर सोने वाले कमरे में कभी नहीं लगानी चाहिए। सोने के कमरे हनुमान जी की तस्वीर का गलत प्रभाव पड़ता है।

कुछ लोगों को लगता है कि घर में धन के देवता कुबेर की तस्वीर लगाना अच्छा होता है। लेकिन उनका यह सोचना काफी गलत है। घर के पूजा स्थल पर कुबेर जी की कोई भी तस्वीर नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लगता है।

 

 

LIVE TV