अग्नि-5 का सफल परीक्षण, पलक झपकते ही मचा सकती है चीन और पाकिस्तान में तबाही

नई दिल्ली। भारत की मिसाइल शक्ति में एक और ताकत जुड़ गई है अग्नि-5। ओडिशा के बालासोर जिले में स्थित अब्दुल कलाम आईलैंड के इंटेग्रेटिड टेस्ट रेंज में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश में बनी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। शनिवार की सुबह 9:48 पर अग्नि-5 का छठां संस्करण संपन्न हुआ।

अग्नि-5

अग्नि-5 की विशेषतां जिससे सब डरेंगे

यह मिसाइल अधिक हथियार ले जाने में सक्षम है। यह मिसाइल एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम है। यह मिसाइल की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर और वजन लगभग 20 टन है। इसकी गति ध्वनि की गति से 24 गुना अधिक है। पाकिस्तान और चीन के लिए यह मिसाइल खतरा साबित होगी। इस मिसाइल की मार करने की क्षमता 5000 किलोमीटर है जिसके अन्तर्गत पाकिस्तान और चीन को घेरा जा सकता है। इस परीक्षण की सफलता से दोनों देश घबराए हुए है।

यह भी पढ़े: सुरेश प्रभु ने फ्रांस में एयरबस से कहा, ‘मेक इन इंडिया’

परीक्षण में मिसाइल अपनी दूरी तय करने की पूरी क्षमता तक पहुंची जिससे भारत का गौरव बढ़ा। सूत्रों ने बताया कि, मिसाइल की निगरानी कई रडार, ट्रैकिंग इंस्ट्रूमेंट और ऑब्सर्वेशन स्टेशन के जरिए रखी गई।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के मुताबिक, अग्नि-5 श्रृंखला के अन्य मिसाइलों के विपरीत, अग्नि-5 नेविगेशन और गाइडेंस, वॉरहैड और इंजन के संदर्भ में नई प्रौद्योगिकियों के साथ सबसे उन्नत है।

 

LIVE TV