बीमार पर्रिकर का विकल्प तलाशने में जुटी बीजेपी, सामने आ सकता है ये नाम

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का विकल्प तलाशने की अपनी आधिकारिक तलाश शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं के साथ-साथ सहयोगी साझेदारों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। नेतृत्व में बदलाव, विधायकों और प्रदेशाध्यक्ष विनय तेंदुलकर समेत भाजपा की पेशानी पर बल ला दिया।

बीमार पर्रिकर

विनय बुधवार देर रात तक कह रहे थे कि मुख्यमंत्री के रूप में पर्रिकर के नेतृत्व के संभावित विकल्प पर चर्चा का कोई सवाल ही नहीं है। पर्रिकर अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे हैं और साथ ही राज्य पर शासन भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- असहाय लोगों के साथ साझा करें विजयादशमी की खुशियां : राष्ट्रपति

भाजपा के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “अमित शाहजी ने दिल्ली में आज हमारे सहयोगियों के नेताओं से बात की है। उन्होंने निकट भविष्य के लिए संभावित नेतृत्व विकल्प पर चर्चा की। अंतिम फैसला राज्य नेतृत्व और पार्टी हाई कमान के साथ चर्चा के बाद लिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें:- भाजपा ने ऐसे जोड़ा कांग्रेस का पाकिस्तान से कनेक्शन, बताया मिलकर चला रहे ये कैम्पेन

पार्टी अधिकारी ने कहा, “शाह और गोवा फॉरवर्ड पार्टी अध्यक्ष विजय सरदेसाई, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी नेता सुदीन धावलीकर, केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक, गोवा प्रदेशाध्यक्ष विनय तेंदुलकर, अध्यक्ष प्रमोद सावंत व स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के बीच हुई बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित विकल्पों के नामों पर चर्चा की गई।”

गुरुवार सुबह शाह से मुलाकात करने वाले सरदेसाई ने भी कहा कि भाजपा नेतृत्व राज्य में नतेृत्व मुद्दे को लेकर गंभीर है। कुछ नामों पर चर्चा की गई है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV